पर्ल इयररिंग्स हमेशा से फैशन वर्ल्ड में एक क्लासिक और एवरग्रीन चॉइस रही है। सफेद और क्रीम कलर की मोती वाले इयररिंग्स ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ-साथ वेस्टर्न ड्रेस पर खिलते हैं। पर्ल ज्वेलरी हर लुक में ग्रेस और एलिगेंस जोड़ देती है। अगर आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन को अपग्रेड करना चाहती हैं, तो ये 5 एवर ग्रीन पर्ल इयररिंग्स डिजाइंस जरूर ट्राई करें।
26
पर्ल डैंगलर विद ग्रीन स्टोन स्टड
पर्ल डैंगलर इयररिंग्स यंग गर्ल पर खूब खिलते हैं। तस्वीर में दिखाई गई पर्ल इयररिंग्स में ग्रीन स्टोन के साथ-साथ व्हाइट स्टोन का इस्तेमाल किया गया है। फ्लोरल स्टड के साथ पर्ल का लटकन लगाया गया है। हर तरह के आउटफिट के साथ यह इयररिंग्स रॉयल लुक देती है। रियल पर्ल का दाम महंगा होता है, इसलिए इस तरह की इयररिंग्स आप 1-2 हजार रुपए के अंदर ले सकती हैं।
36
पर्ल हूप
अगर आप अपने ऑफिस लुक में क्लास जोड़ना चाहती हैं, तो इस तरह की इयररिंग्स जरूर ज्वेलरी बॉक्स में रखें। अगर बजट ज्यादा है, तो गोल्ड हूप के साथ रियल पर्ल ऐड कराएं। बजट कम हो, तो गोल्ड प्लेटेड पर्ल हूप चुनकर बेस्ट लुक पा सकती हैं।
46
एडी डायमंड विद पर्ल लटकन इयररिंग्स
वेस्टर्न आउटफिट के साथ अगर आप इस तरह की खूबसूरत पर्ल इयररिंग्स जोड़ती है, तो लुक किसी प्रिसेंस से कम नहीं लगेगा। स्क्वायर शेप स्टड में एडी डायमंड जोड़ा गया है और नीचे बड़े साइज का पर्ल ऐड किया गया है। पार्टी-फंक्शन के लिए यह इयररिंग्स बेस्ट है।
56
फ्लोरल पर्ल इयररिंग्स
फूलों के शेप में बने पर्ल इयररिंग्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यह यंग और फ्रेश लुक देने के लिए बेहतरीन हैं। इस तरह की इयररिंग्स आप बीच वेकेशन के दौरान पहन सकती हैं। यह आपके वेस्टर्न अटायर में जान डालने का काम करेगी।
पर्ल स्टड एवरग्रीन इयररिंग्स है। यह हर तरह के आउटफिट के साथ जोड़ा जा सकता है। सबसे बड़ी बात की इस तरह की इयररिंग्स हर उम्र की लड़कियां पहन सकती हैं। कॉलेज गर्ल या फिर ऑफिस विमेंन दोनों के लिए यह इयररिंग्स परफेक्ट है।