Raindrop Bangle Design 2026: पानी की बूंदों जैसी चमक वाली चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन देखें। मोती, गोल्डन, सिल्वर, स्टोन वर्क और मल्टीलेयर रेनड्रॉप बंगल डिजाइन से पाएं कलाई को खूबसूरत और ट्रेंडी लुक।
Raindrop Bangle Design: इन दिनों ज्वेलरी फैशन में एक खूबसूरत और आकर्षक ट्रेंड बनकर सामने आया है। पानी की बूंदों जैसी चमक, गोलाकार पैटर्न और नाजुक डिटेलिंग वाली ये चूड़ियां कलाई को एलिगेंट लुक देती हैं। 2026 में ट्रेडिशनल और मॉडर्न ज्वेलरी के साथ ऐसे डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप शादी, त्योहार या किसी खास मौके पर कलाई को स्टाइलिश अंदाज देना चाहती हैं, तो रेनड्रॉप पैटर्न वाली चूड़ियां एक खूबसूरत विकल्प हो सकती हैं।
26
घुंघरू कंगन संग रेनड्रॉप बैंगल
घुंघरू कंगन के साथ इस तरह रेनड्रॉप बैंगल की खूबसूरत सेट तैयार कर सकते हैं। इसमें बारीक रेन ड्रॉप बैंगल और गोल्डन घुंघरू का सेट काफी क्लासी और कलरफुल लुक देता है। बारीक गोल्डन स्टोन और रेनड्रॉप स्टाइल की ये चूड़ियां तीज त्यौहार के लिए परफेक्ट लुक देगा।
36
पिंक ग्रीन रेन ड्रॉप बैंगल
पिंक ग्रीन कलर में रेन ड्रॉप बैंगल की खूबसूरत डिजाइन है इसे अनंत चतुर्दशी, नवरात्रि और दशहरा में पहनने के लिए ले सकते हैं। आप इस तरह रेन ड्रॉप बैंगल को दो रंगों में सेट करके स्टाइल कर सकते हैं, जो हाथों को कलरफुल और स्टाइलिश लुक देगा।
46
मल्टीकलर रेनड्रॉप चूड़ियां
एक साथ कई पतली चूड़ियों को पहनने के बजाय मल्टीकलर रेनड्रॉप डिजाइन कलाई को अलग अंदाज दे सकता है। अलग-अलग साइज की बूंदों और चमकदार डिटेलिंग वाली लेयर्स इसे स्टेटमेंट ज्वेलरी जैसा लुक देती हैं। हैवी लहंगे या साड़ी के साथ यह डिजाइन खास तौर पर खूबसूरत लग सकता है।
अगर आपको चमकदार ज्वेलरी पसंद है, तो स्टोन वर्क वाली रेनड्रॉप चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं। ड्रॉप शेप में लगे क्रिस्टल या कुंदन जैसे स्टोन रोशनी पड़ने पर चमकदार इफेक्ट देते हैं। यह डिजाइन पार्टी और फेस्टिव लुक के लिए खास तौर पर अट्रैक्टीव दिखाई देता है।
66
मोतियों वाली रेनड्रॉप चूड़ियां
मोतियों और छोटे-छोटे ड्रॉप शेप एलिमेंट्स से सजी चूड़ियां बेहद नाजुक और फेमिनिन लुक देती हैं। व्हाइट, पिंक या पेस्टल कलर के साथ खूबसूरत नजर आते हैं। इन्हें एथनिक आउटफिट के साथ पहनकर सॉफ्ट और रॉयल लुक पाया जा सकता है।
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।