
शादी के बाद रोजाना से शादी-पार्टी और फेस्टिव सीजन के लिए महिलाएं अलग-अलग तरह की बिछिया खरीदती हैं। अगर आप भी नई Silver Toe Ring की तलाश में हैं जो स्टाइलिश भी लगे और पांव की खूबसूरती भी बढ़ाएं तो ज्यादा सोच-विचार बिना खरीदें रजवाड़ी एंटीक बिछिया। आर्टिकल में देखें 2026 की ट्रेंडिंग डिजाइन्स जो रोजाना से हर ओकेजन में वियर की जा सकती हैं।
रजवाड़ी बिछिया की खासियत भारीपन उनका भारीपन है। पांव को रॉयल ठाठ देने के लिए आप सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर बिछिया खरीदें, ये 2 पीस सेट पर आती है, जो आपको 2000रु. की रेंज में मिल जाएंगी। अगर इसे पहन रही हैं तो चांदी की पायल (Chandi Payal Design) बिल्कुल हल्की रखें, वरना लुक खिलकर नहीं आएगा। आप ऑनलाइन स्टोर्स या फिर लोकल सुनार की इस तरह की बिछिया ढेरों वैरायटी देख सकती हैं।
यह सिल्वर बिछिया खासकर नई दुल्हनों के लिए है। इसमें चांदी के साथ रंग-बिरंगे नगों का इस्तेमाल हुआ है। अगर आप असल नवरत्नों में इसे खरीदेंगी तो कीमत बढ़ सकती है, लेकिन बजट में रहते हुए हुबहु अंदाज चाहिए तो स्टोन बेस्ट विकल्प बनाएं। इन्हें खरीदने की बजाय कस्टमाइज कराना ज्यादा बेस्ट विकल्प है।
ये भी पढ़ें- DIY Hanging Planter: सुंदर घर की 100% गारंटी ! टूटी-फूटी चीजों से बनाएं हैंगिंग प्लांटर
रजवाड़ी बिछिया की नजाकत भारी काम संग बारीक नक्काशी है। आप भी ऐसा ही कुछ तलाश रही हैं तो एंटीक सिल्वर फिनिश पर फ्लोरल डिजाइन चुनें। किसक्रॉस वर्क विद स्टोन पर यह एक एवरग्रीन डिजाइन है जो हर मौके पर आपको रिच और वोग लुक देगी।
रजवाड़ी ज्वेलरी बिना मीनाकारी डिटेलिंग अधूरी है। बिछिया, लाल-हरे और कलरफुल नगों और कुंदन पर है। यह डिजाइन वर्सेटाइल (बहुमुखी) है, जो साड़ी-सूट क्या मॉडर्न इंडो वेस्टर्न कपड़ों के साथ बहुत स्टाइलिश लगेगी। अगर आप स्बटल लुक चाहती हैं तो इसे खरीदना बनता है।
ये भी पढ़ें- Gold Ka Locket Design: 1 ग्राम लॉकेट से बीवी होगी खुश, सोने में देखें 7 फैंसी डिजाइन
पांव को रॉयल विंटेज चार्म देने के लिए आप सर्कुलर फ्रेम बिछिया खरीद सकती हैं। यह पांव को पारंपरिक और शाही बनाने में कमी नहीं छोड़ेगी। इसे लीफ पैटर्न के साथ ब्लू स्टोन पर बनाया गया है। बाकी हिस्से में फिलिग्री वर्क विंटेज लुक देता है। अगर आपको हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद हैं तो इसे चुन सकती हैं।
अगर आप ऐसी डिजाइन तलाश रही हैं जो मॉडर्न होने के साथ कंटेंम्परेरी वाइब भी दे, तो स्टोन बिछिया से बढ़िया कुछ नहीं है। इसमें गुलाबी, लाल और व्हाइट कलर के स्टोन लगे हैं। चांदी के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर एंटिक फिनिश देता है। साथ में एडजस्टेबल पैटर्न पर इसे पहनना काफी आरामदायक है। सादगी में स्टाइलिश का तड़का लगाके हुए ये रोजाना से ऑफिस तक आपकी शान बढ़ाएगी।