
शादी के बाद पहली होली हर नई दुल्हन के लिए बेहद खास होती है। इस दिन ससुराल में ट्रैडिशनल और अट्रैक्टिव लुक अपनाना शुभ भी माना जाता है और यादगार भी बनता है। लाल रंग को सुहाग, प्रेम और उत्सव का प्रतीक माना जाता है, इसलिए लाल बैंगल या चूड़ा पहनना इस मौके पर परफेक्ट चॉइस बन जाता है। अगर आप सोच रही हैं कि किस तरह के चूड़ा डिजाइंस लाल चूड़ियों के साथ मैच करेंगे, तो यहां 5 खूबसूरत ऑप्शंस दिए जा रहे हैं जो आपकी होली लुक को और खास बना देंगे।
अगर आप ट्रेडिशनल के साथ हल्की रॉयल फील चाहती हैं, तो गोल्ड प्लेटेड रेड चूड़ा सेट चुन सकती हैं। इसमें लाल चूड़ियों के बीच गोल्ड टच बेहद एलिगेंट लगता है। फर्स्ट होली फोटो लुक में ये शानदार दिखेगा। आप इसे सिल्क या बनारसी सूट के साथ मैच करके खूब स्टाइलिश रंग जमा सकती हैं।
और पढ़ें - 60 ग्राम में सिल्वर एंकलेट, नातिन के लिए परफेक्ट नामकरण गिफ्ट
कुंदन डिटेलिंग वाला चूड़ा त्योहार में खास अट्रैक्शन जोड़ देता है। हमेशा रेड बैंगल के साथ कुंदन की चमक परफेक्ट मैच होती है। आप इसे आंख बंद करके शादी बाद पूरे फेस्टिवल के लिए चुन सकती हैं। ये हमेशा ही एवरग्रीन लुक देगा।
अगर आपको बहुत भारी नहीं पहनना, तो रेड के साथ व्हाइट टोन वाला मिनिमल चूड़ा ट्राय करें। ये लाइटवेट के साथ-साथ स्टाइलिश लगते हैं। साथ ही डे टाइम होली सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट रहेंगे।
और पढ़ें - Sui Dhaga Ideas: 14KT गोल्ड इयररिंग, 3 ग्राम में बनवाएं फैंसी सुई-धागा
मिरर वर्क चूड़ा रंगों के त्योहार में और भी चमक जोड़ देता है। इस तरह के फैंसी बैंगल गुजराती या राजस्थानी आउटफिट के साथ शानदार लगते हैं। इतना ही नहीं फेस्टिव और फन लुक के लिए भी ये एकदम परफेक्ट चॉइस हैं।
अगर आप थोड़ा मॉडर्न और ग्लैमरस टच चाहती हैं, तो स्टोन जड़ा चूड़ा चुनें। ये जॉर्जेट या नेट सूट के साथ खूब मैच होंगे। शाम की होली पार्टी में इन्हें पहनकर आपको अलग लुक ही मिलेगा।