
Shri Krishna Janmashtami 2026: श्री कृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी 2026 में 4 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार कर झूला झुलाने की प्रथा है। अगर आप भी हर साल कान्हा के सजाते हैं तो इस बार भी लड्डू गोपाल का भव्य श्रृंगार करते हुए चांदी की माला पहनाएं। यहां देखें सिल्वर नेकलेस की लेटेस्ट डिजाइन जिन्हें विकल्प बनाया जा सकता है।
जब बात लड्डू गोपाल के श्रृंगार की आती है तो मनमोहक चांदी के हार की बात ही अलग है। यह हार छोटी-छोटी चमकीली सिल्वर बीडेड बॉल्स में पिरोकर बनाया गया है, बीच में प्यारा सा फ्लोरल पेंडेंट और उसपर कलरफुल नग लगे हैं। जबकि नीचे की तरफ टकते हुए दो छोटे घुंघरू नुमा बीड्स हैं। यह जन्माष्टमी के लिए बेस़्ट च्वाइस हो सकता है। सुनार के यहां ऐसे नेकलेस आसानी से मिल जाएंगे।
क्यों खरीदें?
ये भी पढ़ें- भाई-भाभी के लिए 5 Rakhi Sets डिजाइन, किसके लिए बेस्ट और कीमत
लड्डू गोपाल के गले की शोभा बढ़ाने के लिए आभूषण ऐसा चुनें जो केवल सुंदर न बल्कि दिव्यता में भी चांद लगाएं। 916 शुद्ध सिल्वर पर बना यह नेकलेस दो लेयर में आता है, जहां बारीक डिजाइन के साथ मोतियों को पिरोया गया है। यह छोटे से लॉकेट संग आता है, जिसमें गहरा नीला और चमकदार लाल नग लग हुआ है। जबकि पेंडेंट के नीचे लटकन मोती खूबसूरत लग रही हैं।
क्यों खरीदें ?
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर इन आसान आइडियाज से सजाएं क्लासरूम का Blackboard
कान्हा जी के अलौकिक श्रृंगार में कुछ नया देखने की चाहत जन्माष्टमी के मौके पर हर किसी की होती है। तस्वीर में तीन अलग-अलग डिजाइन के हार दिखाए गए हैं, जो ट्रेडिशनल कारीगरी का बेहतरीन उदाहरण है। पहला पीस सिंगल लेयर चेन में जिसे स्पेशल लाल मोतियों के ड्रॉप्स बना रहे हैं। वहीं, दूसरी डिजाइन में भी मोतियों वाली चेन जो नारंगी संग के लटकन संग आता है। जबकि तीसरा पैटर्न थोड़ा अलग और मजबूत है, इसे लिंक पैटर्न पर तैयार किया गया है।
क्यों खरीदें ?