Silver Payal Design: चांदी की पायल से बढ़ाएं पांव की सुंदरता, सावन में पिया से मांगे खास तौहफा

Published : Jul 25, 2026, 04:00 PM IST

सावन 2026 में पत्नी को क्या गिफ्ट दें? देखें 5 लेटेस्ट चांदी की पायल, जिनमें झालर, घुंघरू, फ्लोरल स्टोनवर्क, मल्टीपल स्टोन वर्क और कॉइन सिल्वर पायल शामिल हैं। ये ट्रेंडी डिजाइन पांवों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ रिश्ते में भी खास मिठास जोड़ देंगे।

PREV
16

सावन का महीना प्रेम, आस्था और रिश्तों की मिठास का प्रतीक माना जाता है। इस खास अवसर पर अगर पति अपनी पत्नी को कोई ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जो खूबसूरती के साथ भावनाओं को भी बयां करे, तो चांदी की पायल बेहतरीन है। भारतीय परंपरा में चांदी की पायल सुहाग, सौभाग्य और स्त्री के श्रृंगार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आजकल बाजार में कई मॉडर्न और ट्रेडिशनल सिल्वर पायल डिजाइन उपलब्ध हैं, जो एथनिक से लेकर फ्यूजन आउटफिट तक हर लुक के साथ शानदार लगता है। आइए जानते हैं सावन 2026 के लिए 5 ट्रेंडिंग सिल्वर पायल डिजाइन।

26

कॉइन स्टाइल सिल्वर पायल

कॉइन स्टाइल सिल्वर पायल मॉडर्न और ट्रेडिशनल डिजाइन का बेस्ट है। इसमें छोटे-छोटे कॉइन चार्म लगे होते हैं, जो इसे यूनिक और स्टाइलिश बनाते हैं। अगर आपकी पत्नी ट्रेंडी ज्वेलरी पसंद करती हैं, तो सावन 2026 में यह डिजाइन एक यादगार गिफ्ट बन सकता है।

36

घुंघरू पायल

घुंघरू वाली चांदी की पायल का आकर्षण कभी कम नहीं होता। इसकी छन-छन की आवाज और पारंपरिक डिजाइन इसे सावन जैसे शुभ अवसर के लिए खास हैं। यह पायल साड़ी, सूट और लहंगे सभी के साथ बेहद खूबसूरत लगती है।

46

फ्लोरल स्टोनवर्क पायल

फ्लोरल स्टोनवर्क पायल महिलाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें बने फ्लावर पैटर्न और स्टोन की चमक पांवों की सुंदरता को और निखार देती है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें सॉफ्ट और क्लासी ज्वेलरी पसंद होती है।

इसे भी पढ़ें- एथनिक हो या वेस्टर्न, हर आउटफिट पर जंचेंगी ये 5 लॉन्ग डैंगल इयररिंग

56

मल्टीपल स्टोन वर्क पायल

मल्टीपल स्टोन वर्क वाली सिल्वर पायल आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें अलग-अलग आकार के चमकदार स्टोन लगे होते हैं, जो पायल को प्रीमियम और एलिगेंट लुक देते हैं। यह डिजाइन त्योहारों और खास मौकों पर पहनने के लिए बेस्ट है।

66

झालर पायल

झालर पायल का डिजाइन हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहा है। इसमें लगी छोटी-छोटी लटकन चलते समय बेहद अट्रैक्टीव लुक देती हैं। अगर आपकी पत्नी पारंपरिक पहनावा पसंद करती हैं, तो यह डिजाइन उनके लिए शानदार गिफ्ट है।

इसे भी पढ़ें- कॉइन स्टाइल बैंगल की फैंसी डिजाइन, सावन की हरी चुड़ी संग लगेगी फर्स्ट क्लास

Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Photos on

Recommended Stories