डिफरेंट स्टाइल और लेटेस्ट डिजाइन्स के इयरिंग्स यंग गर्ल्स और लेडीज पहनना पसंद करती हैं। मार्केट में डिमांड और ट्रेंड को देखते हुए लेटेस्ट डिजाइन के इयरिंग्स अवेलेबल होते हैं। इन दिनों शॉप्स पर बारीक कलरफुल मोतियों वाले इयरिंग्स ज्यादा मिल रहे हैं।
रंगीन बारीक मोतियों वाले एक से बढ़कर एक इयरिंग्स इन दिनों शॉप्स पर अवेलेबल हैं। लड़कियां और महिलाएं इन्हें अपने लुक और आउटफिट्स के मैच कर कैरी कर सकती हैं। आइए, देखते हैं इयरिंग्स के लेटेस्ट डिजाइन्स…
27
1. मल्टी कलर इयरिंग्स
मल्टी कलर इयरिंग्स की डिमांड इन दिनों सबसे ज्यादा है। बारीक मोतियों वाले ये मल्टी कलर इयरिंग्स किसी भी सूट साड़ी पर कैरी किए जा सकते हैं। इस तरह के इयरिंग्स हर आउटफिट के साथ मैच करते हैं।
37
2. एक कलर के मोती के इयरिंग्स
अगर आपको सिर्फ एक कलर के मोती वाले इयरिंग्स पसंद हैं तो ये भी मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। कई गर्ल अपने आउटफिट के साथ मैच करते इयरिंग्स पहनना पसंद करती हैं।
47
3. स्टाइलिश इयरिंग्स
आप अपने लुक को और ज्यादा स्टाइल देना चाहती हैं कि तो आपके लिए स्टाइलिश इयरिंग्स एकदम परफैक्ट हैं। इन्हें आप किटी पार्टी, स्पेशल ओकेजन या फिर इन हाउस फंक्शन्स में स्टाइल कर सकती हैं।
57
4. क्लासी इयरिंग्स
क्लासी इयरिंग्स की यंग गर्ल्स में सबसे ज्यादा डिमांड है। बारीक रंग-बिरंगे मोतियों वाले ये क्लासी इयरिंग्स कॉलेज या फिर ऑफिस में भी स्टाइल कर सकते हैं। हर कोई आपके लुक की तारीफ करेगा।
67
5. चौकोर इयरिंग्स
बारीक मोती वाले चौकोर इयरिंग्स का इन दिनों सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। लड़कियां ही नहीं बल्कि महिलाएं भी इनकी दिवानी है। इन्हें आप अपने आउटफिट के साथ मैच करके पहन सकती हैं।
77
6. राउंड इयरिंग्स
बारीक मोती वाले राउंड इयरिंग्स का चलन काफी देखने को मिल रहा है। इस तरह के इयरिंग्स रंग-बिरंगे मोतियों वाली डिजाइन में मिल रहे हैं। इन्हें कैरी कर आपका लुक एकदम डिफरेंट नजर आएगा।