
मैरिड वुमन के लिए बिछिया पहनना सुहाग की निशानी के साथ आजकल फैशन स्टेटमेंट भी बन गया है। बाजार में चांदी के अलावा, जर्मन सिल्वर, स्टोन से लेकर मीनाकारी वैरायटी पर ढेर सारी टो रिंग मिल जाएंगी। अगर आप भी श्रृंगार के साथ फैशनेबल दिखना चाहती हैं तो स्टाइल और फैशन में टॉप नॉच लुक देने वाली साउथ इंडियन ब्रास बिछिया पहनें, ये मजबूती संग जल्दी खराब भी नहीं होती हैं। अगर आप बिना पैसा खर्च किए 22kt गोल्ड जैसा लुक चाहती हैं तो ये पीस काम आसान करेंगे।
साउथ इंडियन एंटीक स्टाइल में, ब्रास बिछिया की डिजाइन बहुत खूबसूरत है। अगर आप मॉडर्न एथनिक लाइफस्टाइल में फैशनेबल दिखना चाहती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं। इसमें बारी नक्काशीदार जाली पैटरन के साथ हरा नग और मोती लगे हुए हैं, जो पैरों को रॉयल और क्लासी वाइब देंगे। आप फेस्टिव आउटफिट या फिर वेडिंग लुक को इस पीस के साथ इंस्टेंट अपग्रेड कर सकती हैं।
डेली वियर से किटी पार्टी तक स्टाइलिश फ्यूजन क्वीन दिखने के लिए कुंदन ब्रास बिछिया में इन्वेस्ट करें। इसमें रंगीन नगों के चारों ओर चमकदार कुंदन का काम है। अगर आप अलग-अलग तरह की बिछिया में इन्वेस्ट नहीं करना चाहती हैं तो इस तरह की एवरग्रीन डिजाइन को विकल्प बनाएं।
नेचुरल शाइन विद फ्लोरल वर्क पर ब्रास बिछिया की ये डिजाइन शुद्ध सोने जैसी शाइन देती है। बीच में बना खूबसूरत हरे रंग का नग वर्सेटाइल है। साथ में बारीक नक्काशी और छोटे-छोटे फिनिशिंग पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
ये भी पढे़ं- 200 रु. में बनाएं Hanging Garden, DIY प्लांटर आइडिया और बालकनी गार्डनिंग टिप्स
राजसी और क्लासिक फैशन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह ब्रास बिछिया बेस्ट च्वाइस है। इसमें गहरे लाल रंग का स्टोन लगा हुआ है। साथ में छोटे-छोटे नगों का वर्क इसे और भी खास बनाता है। अगर आप मिनिमल और रॉयल लुक पसंद करती हैं तो इसे चुनें। यह आपके ओवरऑल स्टेटमेंट को निखार देगा।
ये भी पढ़ें- डेली वियर के लिए 8 सुई धागा इयररिंग्स, 2 ग्राम गोल्ड में दिखाएं बेहिसाब रईसी
बेसिक ब्रास वर्क पर यह बिछिया क्लासिक लाइफस्टाइल के लिए बेहतरीन है जो लाल रंग के नग संग आती है। चारों तरफ रिप्ड जैसी नक्काशी है। विंटेज लुक पर यह डिजाइन साड़ी,एथनिक ड्रेस और डेली वियर आउटफिट में भी रॉयल टच देगी।
पांव को लग्जरी और ग्लैमरस लुक देने वाली यह बिछिया भी यूनिक है। इसमें ब्रास संग चमकदार वाइट अमेरिकन डायमंड स्टोन का वर्क है, किनारों पर लगे हरे रंग के नग फ्लोरल पैटर्न पर है। यह अट्रेक्टिव डिजाइन डेली, सोशल गैदगरिंग, वेडिंग पार्टी में पैरों की खूबसूरती हाइलाइट करने के लिए बेस्ट है।
अगर आप डेली से हटकर हैवी टो रिंग की तलाश कर रही हैं तो इसे चुनना बढ़िया रहेगा। इशमें तीन अलग-अलग रंग के स्टोन पारंपरिक फ्रेम में जुड़े हुए हैं। साथ में बारीक घुंघरू मोटिफ वर्क इसे बोहो चिक वाइब देता है।