
18KT Gold Stud: कानों के बाली जबतक भारी न हो मजा नहीं आती है, लेकिन आज के समय में सोने का भाव आसमान पर है। ऐसे में ज्यादा हैवी इयररिंग बनवाना मिडिल क्लास फैमिलीज के लिए आउट ऑफ बजट हो जाता है। ऐसे में परेशान-निराश या फिर सेविंग के बारे में सोचने की बजाय स्मार्ट तरीका अपनाने की जरूरत है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, गोल्ड स्टड इयररिंग्स के लेटेस्ट डिजाइन हैं, जो महिला के वॉर्डरोब में होने चाहिए। किटी पार्टी से शादी-ब्याह के फंक्शन तक आप इन्हें बिना किसी परेशानी के पहन सकती हैं। साथ ही ये 3-5 ग्राम गोल्ड में बनकर तैयार हो जाएंगी।
पारंपरिक भारतीय कारीगरी और मॉडर्न एस्थेटिक्स का शानदार कॉम्बो देने वाले ये डिजाइन 18Kt गोल्ड में बन जाएंगे। यह हल्के होकर भी मॉडर्न लुक देते हैं, जो डेली से ऑफिस वियर के लिए एकदम परफेक्ट है। पहली तस्वीर में डिस्क शेप स्टड का इस्तेमाल हुआ है, जिसके क्रेंद में लाल-हरे रंग की बारीक नक्काशी है। साथ में नीचे लटकता हुआ लटकन चिक लुक देगा। आप इसे 3-4 ग्राम में बनवा सकती हैं। यह प्लेन कुर्ती, इंडो-वेस्टर्न अटायर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा।
सनबर्स्ट पैटर्न में ये गोल्ड स्टड ट्रेडिशनल-मॉडर्न फ्यूजन का टॉप क्लास एक्जांपल हैं। इसके नीचे छोटे-छोटे सोने के घुंघरू लगे हैं। साथ में बेसिक स्टेबल स्टोन वर्क इसे फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है। अगर आपको Gold Jhumka For Women कम पसंद हैं तो ये टॉप्स एलिगेंट लुक देते हुए हर आउटफिट संग मैच करेंगे।
ये भी पढ़ें- Star Gold Ring: गोल्ड रिंग में ढूंढे सितारा, सोने की अंगूठी न्यू डिजाइन में
यह डिजाइन मॉडर्न ज्यामेट्रिक और पारंपरिक फूल पैटर्न का अनूठा संगम पेश करती है। बाहरी हिस्से में हेक्सागोनल वर्क है। साथ में गुलाब की पंखुड़ियों जैसा उभरा पैटर्न इसे सेसी लुक दे रहा है। आप लटकन लुक पसंद करती हैं तो इसे खरीदना बनता है।
मॉडर्न विद एंटीक डिजाइन में यह स्टड थोड़े यूनिक और अलग है। इसमें गुंबद जैसा हैवी बैस है, जिसके चारों तरफ बारीक नक्काशी और सोने के बॉल्स शानदार लगती हैं। कई जगहों पर इसे Mini Gold Jhumka भी कहा जाता है। ये डिजाइन काफी क्लासी है। अगर आपका चेहरा है तो उसे बढ़ा दिखने के लिए ये बेस्ट हैं।
ये भी पढ़ें- 925 Silver Girl Bracelet: सिल्वर चार्म विद छोटी बहन का साथ, टॉप 7 ट्रेंडी सिल्वर ब्रेसलेट
मॉडर्न स्टेटमेंट वाली झूमर गोल्ड स्टड टॉप्स चौकोर शेप पर है। इसके ऊपर बहुत ही बारीक बीड्स और नक्काशी का काम है। वहीं, निचले हिस्से में सोने की लटकन है, जो इसे भरा-भरा ट्रेंडी लुक देती है। इसे आप सिल्क साड़ी और फॉर्मल सूट संग पहन सकती हैं। 18KT Gold Earrings में ये आसानी से बनकर तैयार हो जाएंगे।
सोने के टॉप्स न्यू डिजाइन में बहुत ही ग्रेसफुल लग रहे हैं। इसमें ऊपर की तरफ सुंदर फूल बना हुआ है। नीचे की ओर छोटी-छोटी सोने की लटकन और सॉलिड गोल्ड बेस मजबूती देते हैं। यह मॉडर्न पार्टी और डिनर डेट्स पर आपको मॉडर्न सॉलिट्यूड लुक देगा।