Small Stud Gold Earrings: 10+ बेबी गर्ल के लिए स्मॉल स्टड, 7 गोल्ड इयररिंग करें रफ यूज

Published : Apr 21, 2026, 06:00 PM IST
स्मॉल स्ट गोल्ड इयररिंग

सार

Gold earrings baby Stud 22kt Designs for baby girl: छोटी बच्चियों के लिए इयररिंग में कम्फर्ट व सेफ्टी बेस्ट है। गोल्ड के छोटे स्टड्स सबसे अच्छे माने जाते हैं, जो सुरक्षित और डेली वियर के लिए आरामदायक हैं।

छोटी बच्चियों के लिए इयररिंग चुनते समय सिर्फ क्यूट डिजाइन देखना काफी नहीं होता, बल्कि कम्फर्ट, सेफ्टी और डेली यूज भी उतना ही जरूरी होता है। बेबी गर्ल्स अक्सर खेलते समय, सोते समय या स्कूल/डे-केयर में काफी एक्टिव रहती हैं, इसलिए उनके लिए गोल्ड स्मॉल साइज स्टड्स सबसे अच्छा ऑप्शन माने जाते हैं। ये कान से अच्छी तरह फिट रहते हैं, बालों में उलझते नहीं और रफ यूज में जल्दी निकलते भी नहीं। आजकल मार्केट में कई ऐसे छोटे और प्यारे स्टड डिजाइन मिल जाते हैं जो डेली वियर के लिए परफेक्ट रहते हैं। यहां देखें 10,000 के बजट में बेबी गर्ल के लिए 7 सबसे बेस्ट स्मॉल साइज स्टड डिजाइंस।

राउंड गोल्ड स्टड डिजाइन

अगर आप एक ऐसा डिजाइन चाहती हैं जो हमेशा ट्रेंड में रहे, तो राउंड गोल्ड स्टड सबसे बेस्ट रहता है। यह छोटा, सिंपल और बेहद एलिगेंट लुक देता है। 3 एमएम या 4 एमएम साइज के गोल्ड राउंड स्टड बेबी गर्ल के लिए बहुत प्यारा लगते हैं और रोज पहनने में कंफर्टेबल रहते हैं। रफ यूज के लिए यह सबसे सेफ डिजाइंस में से एक माना जाता है क्योंकि इसमें कोई नुकीला या बाहर निकला हुआ हिस्सा नहीं होता है।

और पढ़ें -  सिल्वर रेट पर खरीदें बेबी जूलरी, 2K में बनवाएं 7 सिल्वर कड़ा डिजाइन

लेटेस्ट फ्लावर शेप स्टड इयररिंग

फ्लावर डिजाइन छोटे बच्चों पर हमेशा बहुत क्यूट लगता है। छोटे डेजी, रोज या फोर-पेटल फ्लावर स्टड्स बेबी गर्ल के फेस पर बहुत सॉफ्ट और स्वीट लुक देते हैं। अगर इसमें सेंटर में छोटा स्टोन या मोती लगा हो, तो यह और भी खूबसूरत दिखता है। डेली वियर के लिए यह एक बहुत पसंद किया जाने वाला डिजाइन है।

हार्ट शेप स्टड गोल्ड इयररिंग डिजाइन

गोल्ड हार्ट शेप इयररिंग हमेशा लड़कियों के लिए फेवरेट डिजाइन माना जाता है। बेबी गर्ल के लिए छोटे साइज का हार्ट स्टड बहुत प्यारा और स्टाइलिश लगता है। गोल्ड, सिल्वर या पिंक स्टोन वाला हार्ट डिजाइन हर ड्रेस के साथ मैच हो जाता है।

स्टार डिजाइन गोल्ड स्टड डिजाइन

अगर आप थोड़ा मॉडर्न और यूनिक डिजाइन चाहती हैं, तो स्टार शेप स्टड बहुत अच्छा ऑप्शन है। यह छोटा और फ्लैट डिजाइन होता है, इसलिए बच्ची के खेलने या सोने के दौरान परेशानी नहीं होती। यह रफ यूज के लिए भी परफेक्ट रहता है।

और पढ़ें -  गोल्ड टॉप्स स्टड इयररिंग, खरीदें कैरेटलेन-स्वारोवस्की स्टाइल 10 डिजाइन

पर्ल स्टड गोल्ड इयररिंग

छोटे पर्ल स्टड्स बेबी गर्ल को बहुत सॉफ्ट और क्लासी लुक देते हैं। यह डिजाइन खासकर फेस्टिव, पूजा या फैमिली फंक्शन में बहुत सुंदर लगता है। सफेद छोटे मोती वाले स्टड्स हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।

गोल्ड बटरफ्लाई स्टड इयररिंग

बच्चियों के लिए सबसे क्यूट और ट्रेंडिंग डिजाइंस में से एक है बटरफ्लाई स्टड। यह डिजाइन बहुत प्यारा लगता है और छोटे साइज में बेहद आकर्षक दिखता है। अगर इसमें हल्का पिंक या व्हाइट स्टोन लगा हो, तो लुक और भी अच्छा आता है।

मिनी स्टोन स्टड गोल्ड इयररिंग

अगर आप सिंपल लेकिन थोड़ा शाइनी डिजाइन चाहती हैं, तो गोल्ड मिनी स्टोन स्टड एक शानदार ऑप्शन है। इसमें छोटा व्हाइट स्टोन, डायमंड लुक या जिरकॉन स्टोन होता है जो डेली वियर में भी बहुत अच्छा लगता है। यह डिजाइन स्कूल जाने वाली थोड़ी बड़ी बच्चियों के लिए भी अच्छा रहता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2/6 Gold Bangle: 22 कैरेट में 7 स्टाइलिश गोल्ड बैंगल्स, रगड़कर पहनें सालों-साल
चांदबाली ईयररिंग की 6 डिजाइन, देखें नग, मोती और कुंदन से सजे सुंदर पीस