Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर

Published : Jun 26, 2026, 02:00 PM IST
किटन हील्स फुटवियर

सार

Office Daily Wear Kitten Heels Comfortable for Women's: अगर आप ऐसी फुटवियर चाहती हैं जो स्टाइलिश भी हो और पूरे दिन आराम भी दे, तो किटन हील्स बेहतरीन ऑप्शन हैं। इनकी छोटी हील बेहतर बैलेंस देने में मदद करती है और यह लगभग हर ऑफिस आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। 

अगर आप ऑफिस में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, लेकिन हाई हील्स पहनने से पैरों में दर्द या बैलेंस बिगड़ने का डर रहता है, तो किटन हील्स (Kitten Heels) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। पिछले कुछ समय में यह फुटवियर फैशन वर्ल्ड में फिर से ट्रेंड में आ गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह एलिगेंट लुक देने के साथ-साथ लंबे समय तक पहनने में भी कंफर्टेबल होती हैं। करीब 1.5 से 2 इंच की छोटी हील होने की वजह से किटन हील्स उन महिलाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही हैं, जो ऑफिस, मीटिंग्स या डेली कम्यूट के दौरान स्टाइल और कम्फर्ट दोनों चाहती हैं।

क्लासिक ब्लैक पॉइंटेड किटन हील्स

ब्लैक कलर की पॉइंटेड किटन हील्स हर ऑफिस वॉर्डरोब का हिस्सा होनी चाहिए। यह फॉर्मल ट्राउजर, पेंसिल स्कर्ट और वेस्टर्न ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। अगर आप एक ही फुटवियर में कई आउटफिट्स स्टाइल करना चाहती हैं, तो यह डिजाइन सबसे बेहतर ऑप्शन है।

और पढ़ें -  Old Suitcase DIY: सूटकेस से बनाएं 10 शोपीस, DIY Ideas से सुंदर बनाएं होम डेकोर

न्यूड शेड किटन हील्स

न्यूड कलर की हील्स पैरों को लंबा दिखाने का भ्रम पैदा करती हैं। साथ ही यह लगभग हर रंग के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। ऑफिस मीटिंग्स और बिजनेस इवेंट्स के लिए यह एक क्लासी चॉइस मानी जाती है।

स्लिंगबैक किटन हील्स

स्लिंगबैक डिजाइन में पीछे स्ट्रैप होता है, जिससे पैर अच्छी तरह फिट रहता है। गर्मियों के मौसम में यह डिजाइन काफी कंफर्टेबल महसूस होता है। यह फॉर्मल और सेमी-फॉर्मल दोनों तरह के लुक के लिए परफेक्ट है।

ब्लॉक स्टाइल किटन हील्स

अगर आपको एक्स्ट्रा स्टेबिलिटी चाहिए, तो हल्के ब्लॉक बेस वाली किटन हील्स चुन सकती हैं। इनमें चलते समय बैलेंस बेहतर बना रहता है और लंबे समय तक पहनने में भी कम थकान होती है।

और पढ़ें -   Bedroom Decor Mistakes: बेडरूम होम डेकोर की 9 कॉमन मिस्टेक, जानें कैसे करें फिक्स

बो डिटेल किटन हील्स

फ्रंट पर छोटा-सा बो (Bow) डिजाइन किटन हील्स को फेमिनिन और एलिगेंट लुक देता है। इसे ऑफिस के अलावा लंच डेट या कैजुअल आउटिंग में भी पहना जा सकता है। ऑफिस में रोजाना 8 से 10 घंटे तक फुटवियर पहनना पड़ता है। ऐसे में आपके लिए ये डिजाइन परफेक्ट रहेंगी।

मैट लेदर किटन हील्स

मैट फिनिश वाली लेदर किटन हील्स प्रोफेशनल लुक देती हैं। ये जल्दी गंदी भी नहीं दिखतीं और लंबे समय तक नई जैसी नजर आती हैं। कॉर्पोरेट ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं के लिए यह शानदार ऑप्शन है।

स्ट्रैपी किटन हील्स डिजाइन

किटन हील्स स्टाइलिश होने के साथ बेहतर स्टेबिलिटी भी देती हैं। पतली स्ट्रैप वाली किटन हील्स मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देती हैं। इन्हें फ्राइडे ड्रेसिंग, ऑफिस पार्टी या सेमी-फॉर्मल इवेंट्स में आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। इनका बैलेंस अच्छा होता है, इसलिए ऑफिस के कॉरिडोर, सीढ़ियों या लंबे वॉक के दौरान कंफर्ट महसूस होता है।

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सिल्वर हूप से बढ़ाएं चेहरे की चमक, कम दाम में मिलेगा ज्यादा स्टाइल
16 पासपोर्ट-245 देश...इस भारतीय घुमक्कड़ का वीडियो देख हैरान है इंटरनेट