बिना वीजा विदेश घूमने का तरीका: 21 देश बिना वीजा के करते हैं वेलकम, 48 देशों में है Visa on Arrival की सुविधा

Published : Jul 10, 2022, 03:01 PM IST
बिना वीजा विदेश घूमने का तरीका:  21 देश बिना वीजा के करते हैं वेलकम, 48 देशों में है Visa on Arrival की सुविधा

सार

दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां पर्यटकों (Tourist) की सुविधा के लिए Visa on Arrival की सुविधा है। वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं, जो पर्यटकों को कुछ दिनों के लिए बिना वीजा (Visa) ही घूमने की अनुमति देते हैं।   

नई दिल्ली. यदि आप विदेश घूमने का शौक रखते हैं और किसी कारण से वीजा नहीं मिल पा रहा है, तो भी हताश होने की जरूरत नहीं हैं। कुछ देशों में ऐसी सुविधा है कि वे बिना वीजा के ही अपने यहां घूमने की परमिशन दे देते हैं। आप भारत के नागरिक हैं तो दुनिया के 21 देश ऐसे हैं जो बिना वीजा के आपका स्वागत करेंगे। वहीं 48 देश ऐसे भी हैं जो भारतीय पर्यटकों को Visa on Arrival की सुविधा देते हैं। 

इन देशों में बिना वीजा घूम सकते हैं
दुनिया के ऐसे 21 देश हैं, जहां भारतीयों को बिना वीजा घूमने की फैसिलिटी मिलती है। ये देश अल्बानिया, बारबाडोस, भूटान, डोमिनिका, अल सल्वाडोर, फिजी, जांबिया, ग्रेनाडा, हैती, जमैका, मारीशस, नेपाल, फिलस्तीन, सेंट कीट्स, सेनेगल, सर्बिया, सेंट विंसेंट, त्रिनिदाद एंड टोबैको, वानुआतु, आईवरी कोस्ट और श्रीलंका हैं। 

यहां मिलती Visa on Arrival सुविधा
दुनिया के 48 देश भारतीयों को Visa on Arrival की सुविधा देते हैं। इन देशों में अंगोला, अर्मीनिया, अजरबैजान, बहरीन, बोलिविया, बुरूंडी, कंबोडिया, केप वेर्डे, कोमोरोस, कांगो, जिबूती, इथियोपिया, गाबोन, गिनी, गिनी, बिसाउ, इंडोनेशिया, ईरान, जार्डन, केन्या, लाओस, मेडागास्कर, मलावी, मलेशिया, मालदीव, मारिटानिया, नाइजीरिया, कतर, रवांडा, सेंट लूसिया, सामोआ, सेशेस्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूरीनाम, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोरे, पापुआ न्यू गिनी, पलाउ, ओमान, वियतनाम, जिंबाबवे, युगांडा, टोगो, उजबेकिस्तान शामिल हैं। 

14 दिनोंसे 120 दिनों फ्री रोमिंग
भारतीय पर्यटकों को 21 देश बिना वीजा के ही घूमने की परमिशन देते हैं। हालांकि यह सुविधा कम समय के लिए होता है। भूटान सबसे कम 14 दिनों के लिए भारतीय पर्यटकों को फ्री घूमने की अमुमति देता है। वहीं ज्यादार अन्य देश 30 से लेकर 90 दिनों तक फ्री रोमिग की सुविधा देते हैं। तीन देश जिसमें नेपाल, जमैका और फिलस्तीन में भारतीयों के लिए वीजा की जरूरत कभी नहीं पड़ती है। 

ब्रिटने की महारानी का नहीं लगता पासपोर्ट व वीजा
दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां की महारानी के पास वीजा या पासपोर्ट जैसी कोई चीज नहीं होती। हालांकि उन्होंने 100 से ज्यादा देशों की यात्रा की है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 दुनिया की अकेली ऐसी महिला हैं जिन्हें विदेश यात्रा के लिए वीजा या पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें 

बैचलर लड़का-लड़की बेडरूम में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, शादी में बनती है बाधा

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

1 चीज से 5 काम: फेंकने की बजाय बच्चों के पुराने मोजों का करें नया इस्तेमाल
आलिया भट्ट के 6 सबसे यूनिक ब्लाउज, 2026 की वेडिंग के लिए आप भी बनवा लें