Mini Table Lamp Cute LED lamp Aesthetics Designs: मिनी साइज टेबल लैंप सिर्फ रोशनी देने का काम नहीं करते, बल्कि आपके ऑफिस या स्टडी टेबल की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। ऐसे मल्टीफंक्शनल डिजाइंस आपके वर्कस्पेस को ज्यादा स्टाइलिश बना सकते हैं।
टेबल लैंप मिनी साइज डिजाइन, ऑफिस टेबल के लिए 8 ऑसम ऑप्शन
अगर आप अपने वर्कस्पेस को स्टाइलिश और कंफर्टेबल बनाना चाहते हैं, तो मिनी टेबल लैंप एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। ये आकार में छोटे होने के बावजूद बेहतरीन रोशनी देते हैं और ऑफिस टेबल, स्टडी डेस्क या होम ऑफिस को मॉडर्न लुक देते हैं। आजकल बाजार में कई ऐसे कॉम्पैक्ट और सुंदर डिजाइन अवेलेबल हैं, जो कम जगह में भी शानदार दिखते हैं। यहां देखें 8 ट्रेंडी मिनी टेबल लैंप डिजाइंस।
29
वुडन बेस मिनी एस्थेटिक लैंप
लकड़ी के बेस वाला मिनी टेबल लैंप वर्कस्पेस को एस्थेटिक और प्रीमियम फील देता है। सफेद या बेज रंग के फैब्रिक शेड के साथ इसका कॉम्बिनेशन मॉडर्न और स्कैंडिनेवियन इंटीरियर में बेहद खूबसूरत लगता है।
39
मिनिमल फ्लोवर एलईडी टेबल लैंप
अगर आपको सिंपल और क्लीन लुक पसंद है, तो मिनिमल फ्लोवर एलईडी टेबल लैंप चुनें। इसका स्लिम डिजाइन कम जगह घेरता है और आंखों पर भी ज्यादा दबाव नहीं डालता। यह ऑफिस और स्टडी टेबल दोनों के लिए उपयुक्त है।
49
क्यूट टॉय टेबल लैंप
अगर आपको क्यूट और क्लीन लुक पसंद है, तो मिनिमल एलईडी लाइट वाले ऐसे टेबल लैंप चुनें। ऐसे क्यूट टॉय टेबल लैंप का स्लिम डिजाइन कम जगह घेरता है और आंखों को सुंदर दिखता है।
59
टच कंट्रोल मिनी लैंप
टच सेंसर वाले मिनी टेबल लैंप आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें सिर्फ एक हल्के स्पर्श से ऑन-ऑफ किया जा सकता है और कई मॉडलों में ब्राइटनेस एडजस्ट करने की सुविधा भी मिलती है। यह डिजाइन टेक-फ्रेंडली और मॉडर्न वर्कस्पेस के लिए बेहतरीन है।
69
ह्यूमिडिफायर टेबल लैंप
ह्यूमिडिफायर टेबल लैंप एक 2-इन-1 स्मार्ट डेस्क एक्सेसरी है, जिसमें टेबल लैंप और मिनी ह्यूमिडिफायर दोनों की सुविधा मिलती है। यह न सिर्फ आपकी टेबल को रोशन करता है, बल्कि हवा में नमी (Moisture) भी बनाए रखता है। इसलिए यह होम ऑफिस, स्टडी टेबल और बेडसाइड टेबल के लिए काफी पॉपुलर हो रहा है।
79
विंटेज स्टाइल मल्टीफंक्शनल लैंप
अगर आप एकदम ट्रेडिशनल फील वाली विंटेज स्टाइल मल्टीफंक्शनल लैंप चाहते हैं तो ये डिजाइंस देखें। इस तरह की विंटेज मिनी टेबल लैंप हमेशा एवरग्रीन ऑप्शन हैं। इससे आपकी ऑफिस टेबल बैलेंस्ड रहती है और इसे अलग-अलग जगह जरूरत के हिसाब से रखा जा सकता है।
89
फ्लेक्सिबल शोपीस स्टाइल स्टडी लैंप
फ्लेक्सिबल नेक वाला टेबल लैंप पढ़ाई और कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए बेहद यूजफुल है। इसमें भी अगर आपको शोपीस स्टाइल वाली लैंप मिल जाए तो इसकी गर्दन को अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी दिशा में मोड़ा जा सकता है, जिससे रोशनी सीधे काम की जगह पर पड़ती है।
99
वायरलेस रिचार्जेबल कैंडल स्टाइल टेबल लैंप
अगर आप तारों की झंझट से बचना चाहते हैं, तो रिचार्जेबल टेबल लैंप एक शानदार ऑप्शन है। इसे आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है और एक बार चार्ज होने के बाद कई घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह क्यूट डिजाइन, छोटे ऑफिस और होम वर्कस्टेशन के लिए काफी बेस्ट ऑप्शन है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.