नए घर का प्राकृति से जुड़ा नाम
गुलमोहर विला (Gulmohar Villa) : गुलमोहर अपने चमकदार लाल फूलों के लिए जाना जाता है। यह नाम सुंदरता, जीवंतता और खुशहाल जीवन का प्रतीक माना जाता है।
कमलालय (Kamalaya): कमल भारतीय संस्कृति में पवित्रता, सौंदर्य और समृद्धि का प्रतीक है। कमलालय का अर्थ है "कमल का घर", जो घर को एक आध्यात्मिक और आकर्षक पहचान देता है।
वसुधा निवास (Vasudha Nivas): वसुधा का अर्थ है धरती या पृथ्वी। यह नाम स्थिरता, सुरक्षा और प्रकृति से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। यह पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के घरों पर खूब जंचता है।
मधुवन (Madhuvan): मधुवन का अर्थ है फूलों और हरियाली से भरा सुंदर उद्यान। यह नाम खुशहाली, प्रेम और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। सुनने में भी यह नाम बेहद मधुर और आकर्षक लगता है।
और पढ़ें: Beauty Gadgets: कम बजट में मेकअप को बनाएं आसान, ट्राई करें ये 5 यूनिक ब्यूटी गैजेट्स