Perfume Under 300Rs : कॉलेज में दिनभर लगेंगी फ्रेश, डेली के लिए 300Rs वाले परफ्यूम

Published : Feb 16, 2026, 11:44 AM IST
परफ्यूम ऑप्शन

सार

Best Perfume for Daily Use: 300 रुपये के बजट में भी आप अच्छा परफ्यूम चुन सकती हैं जो आपको पूरे दिन फ्रेश रखे। सही फ्रेगरेंस चुनना आपकी पर्सनैलिटी को और निखार देता है इसलिए हल्की, टिकाऊ और कम्फर्टेबल खुशबू पर ध्यान दें।

कॉलेज या डेली रूटीन में फ्रेश और कॉन्फिडेंट फील करना उतना ही जरूरी है जितना अच्छा आउटफिट पहनना। लेकिन हर बार महंगे परफ्यूम खरीदना पॉसिबल नहीं होता। कम बजट में भी ऐसे परफ्यूम मिल जाते हैं जो डेली यूज के लिए फ्रेशनेस बनाए रखते हैं। अच्छी बात ये है कि मार्केट में 300 रुपये के अंदर भी कई ऐसे ऑप्शन मिल जाते हैं जो फ्रेश फ्रेगरेंस देते हैं और लंबे समय तक टिकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे बजट-फ्रेंडली ऑप्शन और टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें आप डेली इस्तेमाल कर सकती हैं। ये ऑनलाइन आसानी से मिल जाते हैं।

एंगेज W1 परफ्यूम स्प्रे (Engage W1 Perfume Spray for Women)

एंगेज W1 परफ्यूम स्प्रे एक लाइट और फ्रेश, डेली वेयर परफ्यूम है जो कॉलेज और आउटिंग दोनों के लिए सही रहता है। इसका सॉफ्ट फ्लोरल नोट्स बहुत अट्रैक्ट करता है। ये बजट-फ्रेंडली प्राइस के साथ बैग में कैरी करने में आसान रहता है। अगर आप हल्की खुशबू पसंद करती हैं तो यह अच्छा ऑप्शन है।

और पढ़ें - चौड़ा माथा हाइड होगा, ट्रायंगल फेस गर्ल बनाएं 5 हेयरस्टाइल

एंगेज W1 ओरिएंटल परफ्यूम स्प्रे कॉम्बो (Engage W1 Oriental Perfume Spray Combo)

यह कॉम्बो पैक आपको अलग-अलग फ्रेगरेंस एक्सपीरियंस देता है। अगर वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन चाहिए तो आपको ये एंगेज W1 ओरिएंटल परफ्यूम स्प्रे कॉम्बो लेना चाहिए।ये थोड़ा स्ट्रॉन्ग और लॉन्ग-लास्टिंग फ्रेंगरेंस देता है। आपको रोज बदल-बदलकर इस्तेमाल करने का ऑप्शन देता है। जो लोग वेरायटी पसंद करते हैं, उनके लिए यह सही चॉइस है।

सीक्रेट टेम्पटेशन ते अमो बॉडी स्प्रे (Secret Temptation Te Amo Body Spray)

यंग कॉलेज वाइब के लिए यह थोड़ा फ्रूटी और एनर्जेटिक स्मेल देता है। इस तरह के परफ्यूम फ्रेश और ट्रेंडी खुशबू देते हैं। कॉलेज गर्ल्स इसे आउटिंग या क्लास दोनों में यूज कर सकती हैं। अगर आपको नोटिसेबल खुशबू पसंद है तो ट्राय कर सकती हैं।

और पढ़ें -  टाइट फिट हुआ Old, एक्सप्लोर करें ढीले पाकिस्तानी सूट डिजाइंस

डेनवर हैमिल्टन परफ्यूम स्प्रे (Denver Hamilton Perfume Spray)

सिर्प ₹200–₹250 की शुरुआती कीमत में आप डेनवर हैमिल्टन परफ्यूम स्प्रे भी ले सकती हैं। इसमें वाइल्ड फ्रेश और वुडी फ्रेगरेंस आती है। ये कॉलेज या डेली आउटिंग के लिए सटल और नॉन-ओवरपावरिंग ऑप्शन है। अगर आपको स्ट्रांग नहीं बल्कि बैलेंस खुशबू पसंद है तो ये अच्छी चॉइस है।

ईवा ऑरा नो गैस परफ्यूम स्प्रे (Eva Aura No Gas Perfume Spray)

₹90–₹150 की कीमत में आप ईवा ऑरा नो गैस परफ्यूम स्प्रे चुन सकती हैं। लाइट फ्लोरल फ्रेश खुशबू के साथ आप ऐसे ऑप्शन चुन सकती हैं। इसमें no-gas formula रहता है और ये पॉकेट फ्रेंडली रहती है। बजट बहुत टाइट हो तो ये सबसे economical choice है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन