
घर को सजाने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे आइटम्स ही खरीदें। कुछ पुरानी चीजों से भी घर की दीवारों से लेकर बालकनी तक में रौनक भरी जा सकती है। वाईफाई केबल आने के बाद अक्सर लोगों के घरों के सेटेलाइट डिश एंटीना एक कोने में पड़े हुए हैं। ऐसे में घर के कबाड़ से सुंदर डेकोरेटिव आइटम्स बनाएं और घर को सजाएं। जानिए ओल्ड डिश एंटीना से क्या खास बनाया जा सकता है।
ओल्ड डिश एंटीना से कॉफी टेबल बनाने के लिए आपको डिश एंटीना को सबसे पहले अच्छी तरीके से साफ करना चाहिए। इसके बाद उसमें ब्राइट कलर से अपनी पसंद के रंग से पेंट करें। एंटीना में तीन तरफ छेद करवाकर उसमे स्टैंड लगवाएं। फिर नाप का सेम साइज का सर्कल कांच लगाकर आप सुंदर टेबल बना सकते हैं। अगर आपको फ्लोरल डिजाइन बनानी आती है, तो पूरी टेबल में डिफरेंट कलर के फूलों से सजा सकते हैं। कांच लगने के बाद टेबल पूरी सिक्योर हो जाएगी और लंबे समय तक आप इसे इस्तेमाल कर पाएंगे।
आप डिश एंटीना से सुंदर वॉल हैंगिंग भी तैयार कर सकती हैं। डिश को साफ करके पसंसीदा रंग से कलर करें। फिर उसमे मंडला आर्ट स्टीकर की मदद से कलर करें। इसके नीचे छेद कराकर कुछ लटकन को भी टांग सकती हैं। अब लिविंग रूम की दीवार पर टांग दें। सिंपल कमरा भी अब कम कीमत में आर्टिस्टिक रूम बन जाएगा।
डिश एंटीना काफी मजबूत होता है। आप इसे साफ करके पेंट कर लें और फिर चार तरफ छेद करके रस्सी बांधें और नाप का कुशन रख बच्चों के लिए झूला तैयार कर लें। ये दिखने में खूबसूरत लगेगा और बालकनी की सुंदरता भी बढ़ा देगा।
और पढ़ें: किचन क्लॉथ 6 क्लीनिंग हैक, चिपचिपाहट हटेगी और नए जैसे चमकेंगे
बगीचे में कम स्पेस हो या फिर ज्यादा, आप पुराने डिश एंटीना को साफ और पेंट करने के बाद खूबसूरत प्लांटर के रूप में सजा सकते हैं। इसमे सेक्यूलेंट प्लांट से लगाकर छोटे फूलों वाले पौधे जरूर लगाएं।
और पढ़ें: DIY Pen Holder: स्टील टिन से आइसक्रीम स्टिक तक से बनाएं बच्चों के लिए पेन पेंसिल होल्डर
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.