सगाई का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस मौके पर हर कोई ऐसा लुक चाहता है जो खूबसूरत होने के साथ-साथ यादगार भी लगे। अगर आप अपनी इंगेजमेंट के लिए परफेक्ट लहंगा तलाश रही हैं, तो एंब्रॉयडरी वाले लहंगे बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इनकी बारीक कारीगरी और शानदार डिजाइंस आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं 5 खूबसूरत लहंगा डिजाइंस के बारे में जो आपकी सगाई में सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।