Summer Bedsheet Design: ₹500 के अंदर समर-फ्रेंडली बेडशीट से पाएं घर में लग्जरी विला जैसा लुक। फ्लोरल, पेस्टल, स्ट्राइप्ड और बॉटनिकल डिजाइन वाली बेडशीट गर्मियों में कमरे को देती हैं ठंडक और क्लासी स्टाइल।
गर्मियों और बसंत के मौसम में घर का इंटीरियर हल्का, फ्रेश और सुकून देने वाला होना चाहिए। ऐसे में सिर्फ पर्दे या कुशन बदलने से काम नहीं चलता- बेडशीट सबसे बड़ा गेम-चेंजर होती है। अच्छी बात यह है कि अब ₹500 के अंदर भी ऐसी समर-फ्रेंडली बेडशीट मिल जाती हैं, जो आपके बेडरूम को बिल्कुल लक्ज़री विला जैसा लुक दे सकती हैं। सही रंग, फैब्रिक और प्रिंट चुनकर आप बिना ज्यादा खर्च के घर को क्लासी बना सकते हैं।
26
माइक्रोफाइबर लाइट बेडशीट
अगर आप कम दाम में शाइनी और स्मूद लुक चाहते हैं, तो लाइट माइक्रोफाइबर बेडशीट अच्छा ऑप्शन है। ये जल्दी सूखती हैं, कम सिकुड़ती हैं और ₹500 के अंदर कई डिजाइनों में मिल जाती हैं।
36
बॉटनिकल या लीफ प्रिंट बेडशीट
पत्तियों और बॉटनिकल डिजाइन वाली बेडशीट गर्मियों के लिए परफेक्ट होती हैं। ये बेडशीट नेचर-वाइब देती हैं और कमरे को फ्रेश-फ्रेश सा बना देती हैं। खासकर ग्रीन और व्हाइट कॉम्बिनेशन बहुत ट्रेंड में है।
46
स्ट्राइप्ड बेडशीट
वर्टिकल या हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स वाली बेडशीट बेडरूम को मॉडर्न और ऑर्गनाइज्ड लुक देती हैं। हल्के रंगों में स्ट्राइप्ड पैटर्न आंखों को सुकून देता है और गर्मियों में बहुत हेवी भी नहीं लगता।
56
सॉलिड पेस्टल बेडशीट
अगर आपको सिंपल और क्लासी डेकोर पसंद है, तो सॉलिड पेस्टल बेडशीट चुनें। बेज, आइवरी, लाइट ग्रे या पाउडर ब्लू जैसे शेड्स कमरे को बड़ा और साफ-सुथरा दिखाते हैं। सही कुशन कवर के साथ ये बेडशीट होटल-स्टाइल फील देती हैं।
66
फ्लोरल प्रिंट कॉटन बेडशीट
समर सीजन के लिए हल्के रंगों वाली फ्लोरल प्रिंट बेडशीट सबसे बेस्ट मानी जाती हैं। सफेद, पेस्टल पिंक, मिंट ग्रीन या स्काई ब्लू बैकग्राउंड पर छोटे-छोटे फूल कमरे में ठंडक और पॉजिटिव वाइब्स लाते हैं। ये बेडशीट देखने में सॉफ्ट और महसूस करने में बेहद कूल होती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.