Hariyali Teej Swing Decoration: हरियाली तीज में झूला डेकोर बनेगा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन, देखें 5 आइडिया जो बांधे तारीफों के पूल

Published : Aug 08, 2026, 08:00 PM IST
hariyali teej swing or jhula decoration ideas

सार

हरियाली तीज पर झूला सजाने के लिए खोज रही हैं खूबसूरत आइडिया? फूलों, ग्रीनरी, दुपट्टे, लटकन और फेयरी लाइट्स से झूले को दें ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक। देखें 5 आसान Hariyali Teej Jhula Decoration Ideas, जो मेहमानों को खूब पसंद आएंगे।

हरियाली तीज पर झूला सिर्फ त्योहार की परंपरा नहीं, बल्कि घर की खूबसूरती बढ़ाने वाला खास कॉर्नर भी है। अगर आप इस बार मेहमानों और परिवार की नजरें अपनी झूला सजावट पर टिकाना चाहती हैं, तो फूलों से लेकर पारंपरिक डेकोर सामान तक इन 5 आसान आइडिया को जरूर आजमाएं।

फूलों से सजाएं तीज का झूला

हरियाली तीज के लिए झूले को ताजे गेंदे, गुलाब और मोगरे के फूलों से सजाना सबसे खूबसूरत ऑप्शन है। झूले की रस्सियों और बैकरेस्ट पर फूलों की लड़ियां लगाएं। हरे पत्तों के साथ फूलों का कॉम्बिनेशन इसे फ्रेश और ट्रेडिशनल लुक देगा। फोटो क्लिक करने के लिए भी यह डेकोर बेहद एस्थेटिक लगेगा।

ग्रीनरी और पत्तियों से दें नेचुरल लुक

तीज का त्योहार हरियाली से जुड़ा है, इसलिए झूले के आसपास आर्टिफिशियल बेलें, आम या अशोक के पत्तों की लड़ियां और छोटे पौधे लगाएं। हरे रंग की कुशन और दुपट्टे के साथ यह सेटअप बहुत एलिगेंट दिखेगा। कम खर्च में झूले को गार्डन जैसा लुक देने का यह शानदार तरीका है।

ट्रेडिशनल दुपट्टे और गोटा-पट्टी डेकोर

रंग-बिरंगे बांधनी, लहरिया या सिल्क दुपट्टों को झूले के पीछे ड्रेप करें। किनारों पर गोटा-पट्टी, लटकन और छोटी घंटियां लगाकर राजस्थानी या ट्रेडिशनल टच दिया जा सकता है। लाल, गुलाबी, पीला और हरा रंग तीज की फेस्टिव वाइब को और खूबसूरत बनाएगा।

इसे भी पढ़ें- हरियाली तीज पर झुमका-बाली नहीं, चुनें 5 ईयर-कफ के फैंसी डिजाइन

झूले पर लगाएं छतरियां और लटकन

छोटी डेकोरेशन वाली छतरियां, मोर डिजाइन, तोरण और हैंगिंग लटकन झूले को यूनिक फेस्टिव लुक दे सकते हैं। झूले के ऊपर या दोनों तरफ इन्हें बैलेंस करके लगाएं। यह डेकोरेशन खासतौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो ट्रेडिशनल डेकोर में थोड़ा क्रिएटिव ट्विस्ट चाहती हैं।

लाइट्स और फूलों का बनाएं खूबसूरत कॉम्बिनेशन

अगर तीज की शाम झूला सजाना है, तो वार्म फेयरी लाइट्स और फूलों की लड़ियों का कॉम्बिनेशन ट्राई करें। झूले के फ्रेम पर लाइट्स लपेटें और बीच-बीच में फूल लगाएं। नीचे छोटी रंगोली, पीतल के दीये और कुशन रखकर पूरा कॉर्नर फेस्टिव और फोटो-फ्रेंडली बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Hariyali Teej Fashion: हरियाली तीज पर बजट फ्रेंडली फैशन, ₹1000 में मिलेंगे ये स्टाइलिश फैशन आइटम

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Amazon Great Freedom Sale:अमेजन पर सस्ते में खरीदें कॉटन सूट, 80% तक डिस्काउंट में स्ट्रेट-अनारकली डिजाइन
बारिश में पानी भरने से बंद हो जाए कार या बाइक, तुरंत अपनाएं ये आसान तरीके