
घर की टाइलें साफ होने के बावजूद अगर उनकी ग्राउट काली और गंदी नजर आती हैं, तो पूरा फर्श पुराना दिखने लगता है। महंगे टाइल क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से आप टाइल की जमी गंदगी और काली परत को आसानी से साफ कर सकते हैं।
टाइल की काली ग्राउट पर बेकिंग सोडा छिड़कें और ऊपर से थोड़ा सफेद सिरका डालें। कुछ मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब पुराने टूथब्रश या ग्राउट ब्रश से ग्राउट को अच्छी तरह रगड़ें। आखिर में साफ पानी से पोंछें। जमी हुई गंदगी और चिकनाई साफ होने में यह तरीका मददगार हो सकता है।
एक कटोरी में बेकिंग सोडा और थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे टाइल की काली ग्राउट पर लगाकर करीब 10 मिनट छोड़ें। इसके बाद ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और गीले कपड़े से साफ कर दें। यह खासकर किचन की चिकनाई वाली लाइन के लिए यूजफुल है।
ज्यादा जमी गंदगी वाली ग्राउट लाइन पर 3% हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की थोड़ी मात्रा यूज की जा सकती है। इसे कुछ मिनट छोड़ने के बाद पुराने टूथब्रश से रगड़ें और पानी से साफ कर दें। यूज से पहले टाइल के किसी छोटे, छिपे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- Resin Flooring: बिना फर्श बदले घर को बनाएं मॉडर्न, जानें रेजिन फ्लोरिंग के फायदे और खर्च
हल्की गंदगी के लिए नींबू का रस और थोड़ा नमक मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे काली लाइन पर लगाकर कुछ मिनट छोड़ दें। अब ब्रश से रगड़कर साफ पानी से पोंछें। नींबू की एसिडिटी और नमक की हल्की स्क्रबिंग क्वालिटी पर जमा मैल हटाती है।
अगर घर में स्टीम क्लीनर है, तो टाइल की लाइनों पर भाप देना भी एक अच्छा ऑप्शन है। भाप से जमी गंदगी नरम हो सकती है, जिसके बाद ब्रश से लाइन को आसानी से साफ किया जा सकता है। सफाई के बाद फर्श को सूखे कपड़े से जरूर पोंछें, ताकि नमी लंबे समय तक जमा न रहे।
इसे भी पढ़ें- Foldable Dining Table Design: छोटे घरों और फ्लैट्स के लिए फोल्डेबल डाइनिंग टेबल के ट्रेंडी ऑप्शन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.