5 Contact lenses for bride:शादी के दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और परफेक्ट हो, इसलिए कई बार वो अपने आई कलर के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि आपको स्किन टोन और आउटफिट के हिसाब से कौन से रंग के लेंस लगाने चाहिए...
सही आई लेंस लगाने से पूरा ब्राइडल मेकअप और ज्यादा ग्लैमरस दिखता है। शिखर धवन की वाइफ सोफी शाइन ने हाल ही में अपनी शादी में हेजल ब्राउन कलर के आई लेंस लगाएं। उनके गोरे रंग पर ये आई लेंस बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। ये सबसे पॉपुलर ब्राइडल चॉइस है, जो हर स्किन टोन पर सूट करता है। खासकर गोल्डन, रेड लहंगे के साथ हेजल आई लेंस बहुत क्लासी लगता है।
फेयर से मीडियम स्किन टोन पर ग्रीन लेंस बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। जब आप ब्राइडल मेकअप में स्मोकी आई मेकअप करते हैं, तो ये रॉयल लुक देता है। आप पेस्टल या मेहरून कलर के आउटफिट के साथ ग्रीन कलर के लेंस लगा सकते हैं।
35
ग्रे लेंस
मॉडर्न और बोल्ड आई मेकअप के लिए ग्रे कलर के लेंस एक परफेक्ट चॉइस है। फेयर स्किन टोन पर ये लेंस कलर बहुत ही क्लासी लगता है। रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए आप ग्रे लेंस चुन सकती हैं। हैवी आई मेकअप के साथ ग्रे लेंस बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन करते हैं।
45
लाइट ब्राउन आई लेंस
नेचुरल और एलिगेंट लुक के लिए ब्राउन लेंस परफेक्ट चॉइस है। ये मीडियम टू डार्क स्किन टोन पर बहुत शानदार जाते हैं। ट्रेडिशनल ब्राइडल कलर जैसे रेड, मेहरून, पिंक, गोल्डन या आइवरी कलर के साथ भी ये लेंस शेड क्लासी लगता है।
55
ब्लू आई लेंस
फेयर स्किन टोन पर ब्लू लेंस आप लगा सकते हैं। खासकर पेस्टल थीम, डेस्टिनेशन वेडिंग और पेस्टल लहंगा के साथ ब्लू आई लेंस बहुत क्लासी लगते हैं। ये नेचुरल लुक के साथ आंखों में एक शाइन भी जोड़ते हैं। बस ध्यान रखें कि लेंस हमेशा अच्छी क्वालिटी के लगाएं। शादी से पहले एक से दो बार इसे ट्राई जरूर कर लें। इसे रिमूव करते समय साफ हाथों से इसे निकालें।