
सावन का महीना शिवभक्तों के लिए सबसे खास होता है। कहा जाता है कि इस महीने में भोलेनाथ (भगवान शिव) को प्रसन्न करना बहुत आसान होता है। रुद्राभिषेक, व्रत, पूजा के अलावा अगर आप अपने घर या बगीचे में भगवान शिव के पसंदीदा पौधे लगाते हैं, तो आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 पौधे, जिन्हें सावन में लगाने से आपके भाग्य के द्वार खुल सकते हैं।
भगवान शिव को बेहद प्रिय है। बेलपत्र के तीन पत्ते त्रिदेव का प्रतीक माने जाते हैं। कहा जाता है कि जिस घर में बेल का पौधा होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा कभी नहीं टिकती। सावन में बेलपत्र का पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना पुण्यकारी होता है। बेल के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से आपकी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।
और पढ़ें- घर में कम नहीं होगी दौलत-शोहरत, जरूर रखें ये गुड लक प्लांट
तुलसी (Tulsi) भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती हैं, लेकिन शिवपुराण के अनुसार तुलसी का पौधा शिवजी को भी प्रिय है। खासकर सावन के सोमवार को तुलसी दल के साथ जल अर्पित करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। तुलसी का पौधा लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
धतूरा (Dhatura) का पौधा भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसे शिवजी को चढ़ाने से कालसर्प दोष और राहु-केतु के दोष शांत होते हैं। कहा जाता है कि सावन में धतूरा का पौधा लगाने और उसकी पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और बुरी नजर से बचाव होता है। लेकिन ध्यान रहे, धतूरा जहरीला होता है, इसलिए इसे संभालकर लगाएं और बच्चों से दूर रखें।
और पढ़ें- रबर प्लांट से इंग्लिश आइवी तक, जानिए इंडोर प्लांट्स के फायदे
अपराजिता (Aparajita) नीले या सफेद रंग का फूल होता है, जिसे शिवजी के पूजन में प्रयोग किया जाता है। माना जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर में कभी भी क्लेश या दरिद्रता नहीं आती। सावन के महीने में अगर आप अपराजिता का पौधा लगाते हैं, तो इससे मां पार्वती और शिवजी दोनों की कृपा बनी रहती है और विवाह संबंधी बाधाएं भी दूर होती हैं।
कदंब (Kadamba) का वृक्ष शिवजी को बेहद प्रिय है। इसकी छांव में बैठना और पूजा करना पुण्यकारी माना जाता है। सावन में कदंब का पौधा लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं और घर में लक्ष्मी का वास होता है। कदंब का पेड़ लगाने से वातावरण भी शुद्ध रहता है और गर्मी में ठंडी हवा मिलती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.