
Golden Saree Fashion: वैसे तो साड़ी का हर रंग महिलाओं को पसंद आता है। लेकिन गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी की बात ही कुछ और होती है। ये साड़ी एक शाही और स्टाइलिश ट्रेंड बन चुकी हैं। नीता अंबानी (Nita Ambani) समेत बॉलीवुड की कुछ हसीनाओं ने अपने स्टनिंग गोल्डन सिल्क साड़ी लुक्स से इस ट्रेंड को और भी खास बना दिया है। आइए एक नजर डालते हैं उन डीवाज़ पर जिन्होंने गोल्डन साड़ी को ग्लैमर और ग्रेस का परफेक्ट संगम बना दिया।
1. विद्या बालन का गोल्डन साड़ी लुक
विद्या बालन गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद हसीन लगती हैं। यहीं वजह है कि वो खास मौकों पर अपनी शादी की गोल्डन साड़ी पहनना पसंद करती हैं। उनकी शादी की साड़ी गोल्डन-व्हाइट शेड की है। साड़ी पर डीप गोल्डन बॉर्डर बनाया गया है। फुल स्लीव्स ब्लाउज, बालों का क्लासिक बन और उसमें लगे ताजे मोगरा फूल उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी।
2. सोनम कपूर की गोल्डन साड़ी
फैशन की क्वीन कही जाने वाली सोनम कपूर ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की गोल्डन टिशू सिल्क साड़ी पहनी। यह साड़ी हल्के शिमरी बॉर्डर और ओपेक फैब्रिक के साथ बेहद एलीगेंट लग रही थी। सोनम ने इसे डीप U-नेकलाइन वाले ब्लाउज और पफी फुल स्लीव्स के साथ टीमअप किया, जिससे उनका लुक रॉयल के साथ-साथ मॉडर्न भी नजर आया।
3. नीता अंबानी की सोने से बनी साड़ी
नीता अंबानी का यह गोल्डन साड़ी लुक भला कौन भूल सकता है। सोने के तारों से बनी कांजीवरम सिल्क साड़ी को उन्होंने अपने छोटे बेटे अनंत की शादी के फंक्शन में पहना। जो भी देखा वो उनके इस लुक का मुरीद हो गया। बाजार में इसके कई डुप्लीकेट वर्जन भी मिलने लगे हैं।
और पढ़ें:भरी महफिल में होगा जलवा कायम! खास मौके के लिए चुनें सुरभि ज्योति से 4 ब्लाउज डिजाइंस
दीपिका पादुकोण का गोल्डन साड़ी डिजाइन
दीपिका पादुकोण का कांजीवरम सिल्क साड़ी लुक उनकी शादी की रिसेप्शन से जुड़ा हुआ है। यह साड़ी द हाउस ऑफ अंगदी ब्रांड की थी, जिसे उनकी मां ने उन्हें गिफ्ट किया था। पूरी साड़ी शुद्ध जरी से बनी थी और इसे बनने में 60 दिन लगे थे। सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया हाई नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज इसे और भी क्लासिक बना रहा था।
रेखा गोल्डन कांजीवरम की शाश्वत रानी
रेखा तो गोल्डन साड़ी की रानी है। कई ऐसे फंक्शन है जिसमें उन्हें गोल्डन साड़ी पहने हुए देखा गया। वो ज्यादातर गोल्डन कांजीवरम साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं।
इसे भी पढ़ें:Saree Border Hacks: पुरानी साड़ी की बॉर्डर का जुगाड़, प्लेन ब्लाउज में 5 तरीकों से करें यूज
प्रियंका चोपड़ा का गोल्डन अवतार
विरुष्का की वेडिंग रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी शुद्ध कांजीवरम सिल्क साड़ी जिसे उन्होंने ग्रीन ब्रोकेड ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। प्रियंका के आत्मविश्वास और उनके ग्रेसफुल अंदाज ने इस लुक को और भी यादगार बना दिया।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.