इंस्टेंट ग्लो पर फिदा होगा BF, 5 ग्रीन फेसमास्क को आज ही आजमाएं

Published : Jun 18, 2025, 08:52 AM IST
green face masks

सार

5 Green Face Masks:चेहरे का ग्लो खराब लाइफस्टाइल या प्रदूषण की वजह से वक्त से पहले चली जाती है। 30 के बाद तो चेहरा बेनूर नजर आने लगता है। ऐसे में मास्क आपके चेहरे पर ग्लो लाने का काम करता है। 

5 Green Face Masks: चेहरा आपकी पर्सनालिटी का सबसे अहम हिस्सा होता है। अगर चेहरा बेनूर हो तो फिर आपके अंदर आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। इसलिए अपने चेहरे की रौनक बनाए रखना बहुत जरूरी है। भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल का असर चेहरे पर नजर आने लगता है। मौसम और प्रदूषण भी चेहरे को खराब करने में अहम रोल निभाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने फेस पर ग्लो बनाएं रखना चाहते हैं तो ग्रीन फेसमास्क लगा सकते हैं। इंस्टेंट ग्लो देने में ये मास्क अहम भूमिका निभाते हैं।

नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने मास्क न केवल स्किन को डीटॉक्स करते हैं, बल्कि त्वचा में निखार और फ्रेशनेस भी लाते हैं। आइए जानें 5 बेहतरीन ग्रीन फेसमास्क के बारे में जो तुरंत ग्लो देंगे:

1. मुल्तानी मिट्टी और हरी चाय फेसमास्क

कैसे बनाएं:

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

1 चम्मच हरी चाय (ग्रीन टी) का अर्क

1 चुटकी हल्दी

सारी चीजों को मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। फिर 10 मिनट बाद हल्का सा रगड़ कर पानी से धो दें।

फायदा:

ये मास्क स्किन को ठंडक देता है, पोर्स को टाइट करता है और डलनेस हटाता है।

2. खीरे और एलोवेरा जेल मास्क

कैसे बनाएं:

2 चम्मच खीरे का रस

1 चम्मच एलोवेरा जेल

थोड़ा सा गुलाबजल

सबको मिलाकर रात में लगाएं और फिर सो जाएं। सुबह उठकर आप अपने स्किन को ठंडे पानी से धो दें। स्किन चमकता हुआ नजर आएगा।

फायदा:

यह मास्क स्किन को हाइड्रेट करता है, सनटैन हटाता है और स्किन को इंस्टेंट फ्रेश लुक देता है।

3. स्पाइरुलिना और शहद मास्क

कैसे बनाएं:

1/2 चम्मच स्पाइरुलिना पाउडर

1 चम्मच शहद

कुछ बूंद नींबू रस

सारी चीजों को मिलाकर चेहरे पर और गले पर लगाएं। फिर ड्राई होने के बाद इसे धो दें। अगर आपका स्किन नींबू से रिएक्ट करता है तो फिर इसे छोड़ भी सकती हैं।

फायदा:

स्पाइरुलिना में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को चमकदार और जवां बनाते हैं।

 

4. नीम और तुलसी मास्क

कैसे बनाएं:

1 चम्मच नीम पाउडर

1 चम्मच तुलसी पेस्ट

गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे और गले पर लगाएं। ड्राई होने के बाद इसे गुनगुन पानी से धो दें।

फायदा:

पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और स्किन इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए यह मास्क बेहद असरदार है।

5. पालक और दही फेसमास्क

कैसे बनाएं:

1 चम्मच पालक का पेस्ट

1 चम्मच फ्रेश दही

आप नहाने से पहले इस मास्क को लगाएं। जब थोड़ा सूख जाए तो हल्के हाथ से रब करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

फायदा:

यह स्किन को डीप क्लीन करता है और तुरंत एक नैचुरल ग्लो देता है।

लगाने का तरीका

चेहरे को धोकर साफ करें।मास्क को 15-20 मिनट तक लगाएं। ठंडे पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। हर फेसमास्क को सप्ताह में 2 बार से ज्यादा न लगाएं

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स