Gujarati Home Decor Ideas: गुजराती होम डेकोर आइटम्स जैसे बंदनी फैब्रिक, कच्छ एम्ब्रॉयडरी, टेराकोटा और मिरर वर्क से अपने घर को दें क्लासी और ट्रेडिशनल लुक। जानिए आसान तरीके जिनसे हर कोना बनेगा आकर्षक और स्टाइलिश।
अगर आप अपने घर को ट्रेडिशनल के साथ-साथ क्लासी लुक देना चाहते हैं, तो गुजराती होम डेकोर आइटम्स एक परफेक्ट चॉइस हैं। गुजरात की कला, रंगों की विविधता और हैंडक्राफ्टेड डिज़ाइंस हर कोने को खास बना देते हैं। ये डेकोर आइटम्स न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाते हैं। खास बात यह है कि इनका इस्तेमाल आप लिविंग रूम से लेकर बालकनी तक हर जगह कर सकते हैं।
26
बांधनी फैब्रिक डेकोर
गुजरात की मशहूर बांधनी प्रिंट से बने कुशन कवर, परदे और टेबल रनर घर में रंग और रॉयल फील जोड़ते हैं। इसके ब्राइट कलर और ट्रेडिशनल पैटर्न आपके लिविंग स्पेस को तुरंत आकर्षक बना देते हैं। यह डेकोर सिंपल फर्नीचर को भी स्टाइलिश बना सकता है।
36
कच्छ एम्ब्रॉयडरी वॉल हैंगिंग
कच्छ की हैंडमेड एम्ब्रॉयडरी वॉल हैंगिंग घर की दीवारों को एक यूनिक और एथनिक लुक देती हैं। इन पर किए गए मिरर वर्क और रंग-बिरंगे धागों की कारीगरी हर किसी का ध्यान खींचती है। यह डेकोर आइटम खासतौर पर लिविंग रूम और एंट्रेंस के लिए परफेक्ट है।
गुजराती स्टाइल में पेंटेड वुडन फर्नीचर और डेकोरेटिव आइटम्स काफी पॉपुलर हैं। छोटे-छोटे स्टूल, ज्वेलरी बॉक्स या साइड टेबल्स पर की गई हैंड पेंटिंग आपके घर को ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक टच देती है।
66
मिरर वर्क ट्रेडिशनल तोरण
घर के मुख्य दरवाजे पर लगाया गया गुजराती तोरण शुभता और सुंदरता दोनों बढ़ाता है। मिरर वर्क वाले तोरण और डेकोर पीस घर में पॉजिटिव वाइब्स लाते हैं और एंट्रेंस को खास बनाते हैं। यह छोटी सी डिटेल आपके घर की पूरी लुक बदल सकती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.