सर्दियों में पौधों को ठंड से बचाने के आसान उपाय। जूट के बोरे, प्लास्टिक शीट से ढकें, गमलों को घर के अंदर रखें, मल्चिंग करें और सही समय पर पानी दें।
सर्दियों के मौसम में सर्द हवाओं के चलते पेड़ पौधे की ग्रोथ रूक जाती है। कई पौधे इन ठंडी हवाओं को नहीं सहन कर पाते हैं, जिससे ये सूख जाते हैं। ऐसे में आप अपने पौधों को ठंड से बचाने के लिए क्या करते हैं। यदि आप अपने पौधों को ठंड से बचाने के लिए कुछ नहीं करते और जानना चाहते हैं, कि माली या गार्डनिंग के जानकार पौधों को बचाने के लिए क्या करते हैं, तो आज हम आपको इस लेख में माली के द्वारा बताए गए, कुछ टिप्स शेयर करेंगे, जिससे आप सर्दियों में अपने पौधों को बचा सकते हैं।
पौधों को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए क्या करें?
पौधों को ढकने के लिए जूट या प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल करें:
ठंडी हवा से बचाने के लिए पौधों को जूट के बोरे, पॉलिथीन कवर, या ग्रीन नेट से ढकें।
यह न केवल पौधों को सर्दी से बचाएगा बल्कि उचित नमी भी बनाए रखेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.