लहंगे के साथ परफेक्ट Makeup Look कैसे पाएं? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

Easy Makeup Tips for Lehenga: नवरात्रि और करवाचौथ के लिए अपने लहंगे के साथ परफेक्ट मेकअप लुक चुनना मुश्किल है? इस लेख में हम आपको 5 आसान और स्टाइलिश मेकअप टिप्स बताएंगे जो आपके लहंगे को और भी खूबसूरत बनाएंगे।

 

Anshika Tiwari | Published : Sep 22, 2024 12:12 PM IST / Updated: Sep 22 2024, 05:46 PM IST

फैशन डेस्क। नवरात्रि से लेकर करवाचौथ जैसे बड़े फेस्टिवल आने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी फेस्टिव सीजन में लहंगा पहनने की सोच रही हैं तो मैचिंग जूलरी और मेकअप होना बेहद जरूरी है। वैसे तो आउटफिट कितना खास हो अगर मेकअप सही न हो तो लुक स्पॉइल हो जाता है। आजकल मेकअप के कई ट्रेंड्स पॉपुलर है,हालांकि हर कोई परफेक्ट मेकअप आर्टिस्ट नहीं बन सकता है, ऐसे में लहंगे के साथ मिनिमल लुक बेस्ट रहता है। ऐसे में आज हम आपको उन 5 तरीकों से रूबरू कराएंगे। जो मेकअप में चार-चांद लगा देंगे।

Latest Videos

1) न्यूड मेकअप ( Nude Makeup Look) 

अगर आपने आलिया भट्ट की तरह वाइब्रेंट कलर का लहंगा पहना है तो मेकअप बिल्कुल हल्का रखे। एक्ट्रेस ने ब्लू लहंगे को मिनिमल लुक देते हुए ग्लॉसी न्यूड मेकअप चुना है। उन्होंने लिपस्टिक भी बिल्कुल लाइट कलर की रखी। आप शाइनी प्राइमर,मैचिंग फाउंडेशन और हाइलाइटर के साथ ऐसा मेकअप कर सकती हैं। ये यंग गर्ल्स पर काफी प्यारा लगेगा और ओवर लुक भी नहीं दिखेगा। आप चाहे तो ओपन हेयर की बजाय पोनीटेल बांध सकती हैं।

2) हैवी आई मेकअप ( Stylish Eye Makeup Look) 

किसी भी आउटफिट को खास बनाने में आई मेकअप बहुत जरूरी होता है। अगर आप इसे पसंद करती हैं तो ऐसा आई मेकअप चुन सकती हैं। जहां येलो लहंगे के साथ ग्लोइंग गोल्डन न्यूड मेकअप किया गया है, वहीं आखों को फ्यूजन लुक देते हुए स्मोकी रखा गया है। आजकल मार्केट में आइशैडो की कलर पैलेट शिमर के साथ अवलेबल हैं, जिससे आप ऐसा मेकअप आराम से कर सकती हैं।

3) वाइब्रेंट पिंक मेकअप ( Vibrant Pink Makeup Look) 

भूमि पेडनेकर ने पिंक मल्टीकलर लहंगे के साथ वाइब्रेंट पिंक मेकअप चुना है। उनका बेस ग्लाोइंग है। जबकि लेयर पिंक की है। एक्ट्रेस ने आईशेडो के साथ काजल भी ब्लैक चुना है जो लुक इंहेंस कर रहा है। अगर आपका कलर डस्की है तो ऐसा मेकअप कर सकती हैं। ये काफी प्यारा लगता है। साथ में ऑक्सीडेंट याा फिर मल्टीकलर जूलरी लुक में चार चांद लगाएंगी।

4) बेस मेकअप विद ब्राउन लिपस्टिक ( Celebrity Makeup Look) 

अगर आप रेड लहंगा पहन रही हैं तो कभी भी वाइब्रेंट मेकअप मत करिएगा ये चेहरे का लुक बिगाड़ देता है। इसकी जगह आप न्यूड बेस मेकअप चुन सकती है। वहीं,रेड आउटफिट के साथ मैचिंग नहीं बल्कि ब्राउन या फिर न्यूड शेड लगाएं ये फेस को केकी नहीं दिखाता है और लुक खिलकर आता है। फोटो में मन्नारा चोपड़ा ने रेड लहंगे के साथ ग्लोइंग मेकअप और डार्क रंग की लिपस्टिक लगाई है, आप भी रेड आउटफिट के साथ ऐसा मेकअप कर सकती हैं।

5) पिंक न्यूड मेकअप (Pink Nude Makeup) 

आउटफिट गोल्डन है तो इस तरह का ग्लो पिंक न्यूड मेकअप चुन सकती हैं, जो काफी प्यारा लगता है। न्यूड मेकअप के साथ जूलरी हमेशा ग्रीन या फिर स्टोनवर्क पर पहनें। ये लुक को अट्रेक्टिव बनाने के साथ ग्लैमरस दिखाती है। अगर आप मैचिंग जूलरी कैरी कर रही हैं तो तुरंत इस आइडिया को बदल दीजिए।

ये भी पढ़ें- पुरानी साड़ियों से बनवाएं 5 सूट, इस आइडिया से मॉम का भी दिल लेंगी लूट

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev