Main Gate Name Plate Designs: मेन गेट को लग्जरी लुक देना चाहते हैं? जानिए 5 मॉडर्न नेम प्लेट डिज़ाइन जैसे LED, वुडन, मेटल, ग्लास और मार्बल स्टाइल, जो आपके घर को होटल जैसा क्लासी और स्टाइलिश बना देंगे।
घर का मेन गेट सिर्फ एंट्री पॉइंट नहीं होता, बल्कि यह आपके स्टाइल और पर्सनैलिटी का पहला इंप्रेशन देता है। अगर गेट पर लगी नेम प्लेट मॉडर्न, क्लासी और यूनिक हो, तो पूरा घर ही लग्जरी विला या होटल जैसा दिखने लगता है। आजकल सिंपल नेम प्लेट की जगह लोग क्रिएटिव और डिजाइनर ऑप्शन्स चुन रहे हैं, जो न सिर्फ नाम दिखाते हैं बल्कि घर की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। यहां जानिए 5 ऐसे मॉडर्न नेम प्लेट डिजाइन, जिन्हें लगाकर आपका घर दिखेगा सुपर स्टाइलिश और एलिगेंट।
26
एक्रिलिक LED नेम प्लेट डिज़ाइन
अगर आप अपने घर को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देना चाहते हैं, तो एक्रेलिक LED नेम प्लेट बेस्ट ऑप्शन है। इसमें ट्रांसपेरेंट या फ्रॉस्टेड एक्रेलिक शीट पर नाम लिखा होता है और पीछे LED लाइट लगी होती है, जिससे रात में भी यह बेहद खूबसूरत दिखती है। यह डिजाइन खासकर अपार्टमेंट और मॉडर्न विला के लिए परफेक्ट है।
36
वुड एनग्रेविंग नेम प्लेट
वुडन नेम प्लेट क्लासिक और रॉयल लुक देती है। इसमें लकड़ी पर नाम को उकेरा (engrave) जाता है, जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाता है। आप इसे डार्क फिनिश, वार्निश या मैट टेक्सचर में चुन सकते हैं, जो आपके गेट को एक वार्म और लग्जरी फील देता है।
46
मेटल कटआउट नेम प्लेट
स्टील या ब्रास से बनी कटआउट नेम प्लेट आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें नाम को मेटल शीट से कट करके डिजाइन बनाया जाता है, जो बहुत शार्प और क्लासी लगता है। यह डिजाइन वेदर-रेसिस्टेंट भी होता है, इसलिए लंबे समय तक नया जैसा दिखता है।
अगर आपको मिनिमल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो ग्लास नेम प्लेट एक शानदार विकल्प है। इसमें टेम्पर्ड ग्लास पर एचिंग या सैंडब्लास्टिंग से नाम लिखा जाता है। यह डिजाइन सिंपल होते हुए भी बहुत हाई-एंड और होटल जैसा फील देता है।
66
स्टोन और मार्बल नेम प्लेट
स्टोन या मार्बल नेम प्लेट हमेशा से ही लग्जरी का सिंबल मानी जाती है। इसमें नेम को गोल्डन या ब्लैक फिनिश में उकेरा जाता है, जो बहुत रिच और क्लासी दिखता है। यह डिजाइन बड़े घरों, बंगलों और विला के लिए खासतौर पर परफेक्ट है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.