Space Saving Sofa Ideas: छोटे लिविंग रूम को बड़ा और स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं? इन 5 स्मार्ट सोफा डिजाइन—L-शेप, स्लिम आर्म, लेग्ड, सोफा-कम-बेड और लाइट कलर ऑप्शन से आप कम जगह में भी बना सकते हैं खुला और एलीगेंट स्पेस।
आजकल छोटे फ्लैट्स और कॉम्पैक्ट लिविंग स्पेस में सही फर्नीचर चुनना बेहद जरूरी हो गया है। खासकर सोफा, जो कमरे का सबसे बड़ा और फोकल एलिमेंट होता है। अगर आप सही डिजाइन चुनते हैं, तो आपका छोटा लिविंग रूम भी बड़ा, खुला और एलीगेंट दिख सकता है। यहां हम लेकर आएं हैं 5 ऐसे सोफे की डिजाइन जो स्पेस सेविंग के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं।
26
L-शेप सोफा
छोटे लिविंग रूम के लिए L-शेप सोफा सबसे बेस्ट हैं। यह कोने में फिट होकर खाली जगह बचाता है और ज्यादा बैठने की जगह भी देता है। इससे कमरे में मूवमेंट के लिए स्पेस खुला रहता है और रूम बड़ा लगता है।
36
स्लिम आर्म सोफा
मोटे आर्मरेस्ट वाले सोफे ज्यादा जगह घेरते हैं। इसके बजाय स्लिम आर्म डिजाइन वाला सोफा चुनें। यह दिखने में हल्का लगता है और कमरे को ओवरक्राउडेड नहीं बनाता, जिससे स्पेस ज्यादा लगता है।
46
लेग्ड सोफा
जमीन से ऊपर उठे हुए पैरों वाला सोफा (लेग्ड सोफा) कमरे को विजुअली बड़ा दिखाता है। नीचे का फ्लोर दिखाई देने से स्पेस ओपन और एयरि लगता है।
अगर आपका लिविंग रूम मल्टी-यूज है, तो सोफा-कम-बेड एक स्मार्ट चॉइस है। दिन में सोफा और रात में बेड-यह ड्यूल फंक्शन डिजाइन छोटे घरों के लिए परफेक्ट है।
66
लाइट कलर मिनिमल सोफा
गहरे रंग के बजाय बेज, क्रीम या पेस्टल शेड्स का सोफा चुनें। लाइट कलर रिफ्लेक्टिव होते हैं, जिससे कमरा बड़ा और ब्राइट दिखता है। साथ ही मिनिमल डिजाइन स्पेस को क्लीन लुक देता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.