
अगर आप बिना बड़े रेनोवेशन के अपने घर की छत को लग्जरी और क्लासी लुक देना चाहते हैं, तो मेडलियन डिजाइन एक शानदार ऑप्शन है। यह सीलिंग के सेंटर को अट्रैक्टीव बनाता है और झूमर, पेंडेंट लाइट या फॉल्स सीलिंग के साथ मिलकर पूरे कमरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देता है। चाहे आपका घर मॉडर्न हो, क्लासिक हो या फिर ट्रेडिशनल, सही मेडलियन डिजाइन हर इंटीरियर में आसानी से फिट हो जाता है। आइए देखते हैं 5 ऐसे टाइमलेस मेडलियन डिजाइन, जो आपके घर की सीलिंग को स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देंगे।
फ्लोरल पैटर्न वाले मेडलियन कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते। इनकी बारीक नक्काशी और गोल आकार सीलिंग को शाही लुक देते हैं। सफेद या ऑफ-व्हाइट रंग में यह डिजाइन झूमर के साथ बहुत अट्रैक्टीव दिखाई देता है और लिविंग रूम या डाइनिंग एरिया के लिए बेस्ट है।
अगर आपको मॉडर्न और सिंपल इंटीरियर पसंद है, तो जियोमेट्रिक मेडलियन डिजाइन ले सकते हैं। साफ-सुथरी लाइनों और सिंपल शेप्स वाला यह डिजाइन कमरे को एलिगेंट लुक देता है। यह खासतौर पर कंटेम्पररी और मिनिमलिस्ट होम डेकोर में शानदार लगता है।
लक्जरी लुक पसंद करने वालों के लिए गोल्ड एक्सेंट वाला मेडलियन बेस्ट है। हल्के गोल्ड टोन या मेटालिक फिनिश के साथ यह डिजाइन सीलिंग को रॉयल टच देता है। इसे क्रिस्टल झूमर या वार्म लाइटिंग के साथ लगाया जाए तो पूरा स्पेस बहुत शानदार नजर आता है।
इसे भी पढ़ें- Peacock Feather Home Decor: मोर पंख से सजाएं अपना आशियाना, पॉजिटीविटी के साथ खूबसूरती भी
मल्टी-लेयर मेडलियन डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। अलग-अलग लेवल और टेक्सचर के कारण सीलिंग में डीपनेस और प्रीमियम फिनिश देती है। बड़े लिविंग रूम, लॉबी या मास्टर बेडरूम के लिए यह डिजाइन बेस्ट है।
अगर आपके घर का इंटीरियर क्लासिक या एथनिक स्टाइल का है, तो ऑर्नामेंटल मेडलियन डिजाइन बेस्ट रहेगा। इसमें ट्रेडिशनल नक्काशी और डिटेलिंग होती है, जो सीलिंग को महल जैसी भव्यता देती है। यह डिजाइन विंटेज फर्नीचर और एंटीक डेकोर के साथ शानदार लुक देती है।
इसे भी पढ़ें- बिना पैसे खर्च किए 5 DIY आइडियाज, घर को बनाएंगे बेहद सुंदर
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.