Open Rack Makeover: ओपन रैक वाली पुरानी कीचन को दें लग्जरी लुक, एक भी ईंट हटाए बिना दें मॉडर्न स्टाइल

Published : Feb 23, 2026, 04:52 PM IST

Kitchen Rack Makeover Tips: पुरानी ओपन रैक किचन को बिना तोड़फोड़ मॉडर्न और लग्जरी लुक देना चाहते हैं? जानें 5 आसान टिप्स-शेल्फ लाइनर, LED लाइट, मैचिंग कंटेनर, मिनिमल डेकोर और कलर थीम से किचन को बनाएं स्टाइलिश व ट्रेंडी।

PREV
16

पुरानी स्टाइल की ओपन रैक किचन आज भी है? लेकिन समय के साथ ट्रेंड बदल गया है और अब लोग मॉडर्न, क्लीन और एस्थेटिक किचन लुक पसंद करते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको दीवार तोड़ने, नई टाइल्स लगाने या बड़ा खर्च करने की जरूरत नहीं। सिर्फ कुछ स्मार्ट स्टाइलिंग और डेकोर के आइडियाज अपनाकर आप अपनी ट्रेडिशनल ओपन शेल्फ किचन को बिल्कुल लक्जरी मॉडर्न किचन में बदल सकते हैं। सही रंग, लाइटिंग और ऑर्गनाइजेशन का कॉम्बिनेशन आपके किचन को इंस्टाग्राम-वर्थी बना सकता है।

26

शेल्फ लाइनर या वॉलपेपर लगाएं

पुराने रैक को नया लुक देने का सबसे आसान तरीका है शेल्फ लाइनर या टेक्सचर्ड वॉलपेपर। मार्बल, वुड या मेटैलिक पैटर्न वाले लाइनर शेल्फ को तुरंत मॉडर्न फील देते हैं और सफाई भी आसान बनाते हैं।

36

एक जैसी कंटेनर थीम अपनाएं

अलग-अलग डिब्बों की जगह एक जैसी ग्लास या मैट फिनिश जार इस्तेमाल करें। एक ही कलर थीम रखने से रैक व्यवस्थित और स्टाइलिश दिखता है। लेबल लगाकर कंटेनर रखने से लुक और भी प्रोफेशनल लगता है।

इसे भी पढ़ें- Coconut Husk Scrubber: नारियल खाने के बाद फेंके नहीं, घर पर फ्री में बनाएं बर्तन मांजने वाले स्क्रबर

46

LED स्ट्रिप लाइट लगाएं

शेल्फ के नीचे हल्की LED स्ट्रिप लाइट लगाना सबसे सस्ता लेकिन इफेक्टीव अपग्रेड है। ये न केवल किचन को ब्राइट बनाता है बल्कि रात में भी किचन प्रीमियम और मॉडर्न दिखता है।

56

मिनिमल डेकोर एलिमेंट्स जोड़ें

कुछ छोटे गमले, हर्ब प्लांट, सिरेमिक बाउल या लकड़ी के शोपीस रखें। ज्यादा सामान रखने की बजाय कम लेकिन स्टाइलिश चीजें रखें-इसी से लक्जरी फील आती है।

66

कलर कॉर्डिनेशन है जरूरी

रैक में वही सामान रखें जो रोज काम आता है। बाकी चीजें कैबिनेट या बॉक्स में स्टोर करें। रंगों को मैच करके रखें-जैसे सफेद, गोल्ड और वुड टोन का कॉम्बिनेशन-इससे पूरा किचन एक थीम में दिखता है।

इसे भी पढ़ें- दिखने में क्लासी, सफाई में आसानी, देखें मार्बल डाइनिंग टेबल की लेटेस्ट डिजाइन

Read more Photos on

Recommended Stories