Face packs: ईद में चांद सी चमकेंगी, रमजान के पूरे महीने लगाएं ये 5 टाइप्स फेसपैक

Published : Feb 18, 2026, 03:04 PM IST

Skin Care With Face Pack: अगर आप Eid 2026 पर ग्लोइंग स्किन विदाउट पार्लर गए पाना चाहती हैं, तो फेसपैक जरूर लगाएं। रमजान के महीने में आप 5 तरह के फेसपैक बनाकर स्किन पर लगा सकती हैं।

PREV
16

ईद का त्योहार नजदीक आते ही हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन नैचुरल और हेल्दी ग्लो करे। अगर आप भी पार्लर जाए बिना घर पर ही दमकती त्वचा पाना चाहती हैं, तो कुछ आसान और असरदार फेसपैक आपकी मदद कर सकते हैं। सही इंग्रीडिएंट्स और रेगुलर इस्तेमाल से ईद तक आपकी स्किन साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आ सकती है। आइए जानते हैं 5 बेहतरीन फेसपैक के बारे में।

26

बेसन और हल्दी फेसपैक

बेसन स्किन को डीप क्लीन करता है, जबकि हल्दी एंटी-बैक्टीरियल गुणों से दाग-धब्बे कम करने में मदद करती है। इसमें थोड़ा दूध या गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं और 15 मिनट तक लगाएं।इस फेसपैक को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल से रंगत निखरती है।

36

चंदन और गुलाबजल

चंदन स्किन को ठंडक देता है और टैनिंग कम करने में मदद करता है। गुलाबजल मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। नियमित उपयोग से स्किन फ्रेश और ब्राइट दिखती है।

46

कॉफी और दूध फेसपैक

कॉफी स्किन को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन हटाती है, जबकि दूध त्वचा को पोषण देता है। दोनों को मिलाकर 10-15 मिनट लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें। इससे चेहरा तुरंत फ्रेश नजर आता है।

56

दही और शहद फेसपैक

दही स्किन को मॉइस्चराइज करता है और शहद नैचुरल ग्लो देता है। दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। यह पैक ड्राई और डल स्किन के लिए खास फायदेमंद है।

  और पढ़ें: Chubby Cheeks भी दिखेंगे डिफाइन और ग्लॉसी, 5 तरह से करें कंटूर

66

एलोवेरा और विटामिन E

एलोवेरा जेल में विटामिन E कैप्सूल मिलाकर हल्के हाथों से मसाज करें। यह पैक स्किन को हाइड्रेट कर उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। रात में लगाकर 15–20 मिनट बाद धो सकते हैं।

और पढ़ें:Hairstyles: ओवल फेस शेप दिखेगी बैलेंस्ड, ट्राई करें सारा अर्जुन सी 7 हेयरस्टाइल

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories