मैरी जेन शूज (Mary Janes)/प्लेटफॉर्म हील्स
मैरी जेन शूज के ऊपर स्ट्रैप होता है, जिससे पैरों को अच्छी ग्रिप मिलती है। ये हील और फ्लैट दोनों में आते हैं और स्टाइल के साथ आराम भी देते हैं। वहीं, अगर आप हील पहनना चाहती हैं लेकिन दर्द से डरती हैं, तो प्लेटफॉर्म हील्स आपके लिए सही हैं। इनका बेस चौड़ा होता है, जिससे शरीर का वजन पूरे पैर में बराबर बंट जाता है और दर्द कम होता है।