
Monsoon Special Saree: मानसून के मौसम में ऑफिस गोइंग वुमन के लिए बड़ी परेशानी होती है। सिल्क या फिर जॉर्जेट फैब्रिक की साड़ी पहनना अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आप अपने वार्डरोब में लिनेन की साड़ी रख सकती हैं। लिनेन की साड़ी काफी हल्की होती है। इससे पहनने के बाद आपको उमस परेशान नहीं करती है। आइए जानें 9 तरह की लिनेन साड़ियां जो मानसून में आपके स्टाइल और आराम दोनों का ख्याल रखेंगी।
बिना किसी मिक्सिंग के बनी यह साड़ी हल्की और स्किन-फ्रेंडली होती है। गर्म और उमस भरे मौसम में यह शरीर को ठंडक का एहसास कराती है। इतना ही नहीं इसे पहनने के बाद आप काफी क्लासिक लगेंगी। सिंगल कलर में ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं। लिनेन की साड़ी थोड़ी महंगी होती है। ब्रांड और क्वालिटी से समझौता बिल्कुल ना करें।
अगर आप पारंपरिक लुक चाहती हैं लेकिन भारी कपड़े से बचना चाहती हैं, तो जरी बॉर्डर वाली लिनेन साड़ी एकदम परफेक्ट है। यह फेस्टिव और हल्की दोनों होती है। जरी बॉर्डर से सजी लिनेन साड़ी आप किसी भी खास ओकेजन पर कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको 3-10 हजार के अंदर मिलेगी।
फ्लोरल, जिओमेट्रिक या ट्राइबल प्रिंट्स वाली लिनेन साड़ियां मानसून में खुशमिज़ाज लुक देती हैं। साथ ही इनका रख-रखाव भी आसान होता है। इस पैटर्न की साड़ी आपको 2 हजार से लेकर 5 हजार रुपए के अंदर में मिलेगी।
दो रंगों के मेल से बनी यह साड़ी मॉडर्न लुक देती है। दफ्तर या आउटिंग के लिए यह एक स्टाइलिश और प्रोफेशनल चॉइस है।
जैमदानी बुनाई की खूबसूरती को लिनेन के हल्केपन से मिलाकर बनी यह साड़ी ट्रेडिशन और कम्फर्ट का शानदार मिश्रण है।
राजस्थानी या बंगाली स्टाइल के ब्लॉक प्रिंट वाली लिनेन साड़ी देसी एलिगेंस के साथ-साथ ट्रेंडी टच भी देती है।
फंकी और यूथफुल लुक के लिए टाई-डाई या शिबोरी प्रिंट वाली लिनेन साड़ी मानसून में काफी पॉपुलर है। इसके अलावा लाइट हल्के धागे की कढ़ाई वाली लिनेन साड़ी भी आप चुन सकती हैं।
अगर आप ट्रेडिशनल के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो प्री-स्टिच्ड या ड्रेप स्टाइल डिज़ाइनर लिनेन साड़ियां ट्राय करें। ये फैशनेबल होने के साथ-साथ मानसून में बेहद आरामदायक होती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.