
ट्रैवल डेस्क। 2024 के लगभग 8 महीने बीत चुके हैं। सितंबर महीना शुरू होने वाला है। वीकेंड सिर पर है। अगर इस साल बजट के कारण आप एक भी ट्रिप प्लान नहीं कर पाएं तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल, हम आपके लिए उत्तराखंड का शानदार और खूबसूरट ट्रेवल डेस्टिनेशन लेकर आये हैं। जिसकी ट्रिप केवल 5-10 में की जा सकती है। इतना ही नहीं इस जगह से पहले बजट की टेंशन भी नहीं सताएगी। अगर दिल्ली के आसपास रहते हैं तो दो दिनों में इसे एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं खास बात ये मसूरी और अल्मोड़ा से भी ज्यादा सुंदर है।
दरअसल, हम जिस जगह की बात कर रहे हैं उसका नाम कौसानी है। ये हिल स्टेशन काफी अफॉर्डेबल है। साथ ही यहां पर ट्रेकिंग, हाइकिंग जैसी एडवेंचर्स का मजा भी उठा सकते हैं। राजधानी दिल्ली से कसौनी पहुंचने में ज्यादा से ज्यादा 11 घंटे का वक्त लगता है। आप फ्राइडे नाइट निकलते हैं तो शनिवार की सुबह कसौनी में होगी। वहीं यहां रुकने का खर्चा भी ज्यादा नहीं है तो पहले जानते हैं कसौनी में कौन सी जगहों को घूम सकते हैं।
1) कौसानी का फेमस टी एस्टेट
कौसानी स्थित फेसम टी एस्टेट घूमने दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। पहाड़ों के बीच स्थित एस्सेट लगभगग 210 हेक्टेयर में फैल हुआ है। जहां से पहाड़ों को निराहने का मजा ही कुछ और है। वही यहां पर कई ट्रैकिंग प्वाइंट्स भी हैं। जहां पर एडवेंचर का मजा उठाया जा सकता है।
2) रूद्रधानी वॉटरफॉल
देवभूमि उत्तराखंड में एक से बढ़कर झरने स्थित है। वहीं कौसानी भी इससे अछूता नहीं है। यहां पर स्थित रूदद्रधारी वॉटरफॉल मनमोहक और मनोरम लगता है। इस झरने को देखने के लिए थोड़ी सी ट्रैकिंग करनी पड़ती है हालांकि ये मजेदार होती है।
10 हजार में कैसे प्लान करें ट्रिप
सबसे पहले दिल्ली से कासौनी के नजदीकी बस स्टेशन हल्द्वानी तक तक बस से सफर करें। यहां से कई रोडवेज बस सीधे कासौनी तक जाती हैं। आप 500-700 रुपए में कासौनी पहुंच जाएंगे। वहीं कार और टैक्सी से ये सफर थोड़ा महंगा पड़ सकता है।
वहीं अब बात होटल की, तो बजट के अनुसार मिल जाते हैं। यहां पर लग्जरी सुइट से लेकर हॉस्टल स्थित हैं, जहां आप स्टे कर सकते हैं। बजट कम है इसलिए हॉस्टल बेस्ट रहेगा। यहां आप कम पैसों में रुक सकते हैं। वहीं लोकेशन के अकॉर्डिंग 1 हजार में हॉस्टल मिल जाएगा। जो शहर से 2-3 किलोमीटर की दूरी पर होगा। वहीं शहर में ये किराया 6-7 हजार तक जायेगा।
जहां तक बात खाने की है तो कौसानी मसूरी जैसा बड़ा हिल स्टेशन नहीं है बावजूद इसके यहां पर ढाबे, होटल और रेस्टोरेंट की भरमार है। आप किसी लग्जरी होटल में खाने की बजाय ट्रेडिशनल ढाबे पर खाना खा सकते हैं। जो सस्ता होने के साथ स्वाद में भी लजीज होगा।
इसके अलावा आप स्कैन्स घर से भी लेकर जा सकते हैं। ऑफ सीजन घूमने में ये और भी ज्यादा सस्ता पड़ेगा। आप कसौनी आने पर यहां का नाइट लाइफ व्यू जरूर एक्सपीरियंस करें,जो जन्नत से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें- न दुबई न अबू धाबी, घूम आएं UAE का ये खूबसूरत शहर, सुंदरता में किसी से कम नहीं
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.