अफ्रीकन हेयरस्टाइल में क्यों होती हैं बहुत सारी Braids? भारतीय महिला ने चोटी बनवाकर कही ये बात

Published : Sep 03, 2026, 03:26 PM IST
african hairstyle braids

सार

African Hairstyle Braids: अफ्रीकन हेयरस्टाइल में महिलाओं से लेकर पुरुषों तक छोटी-छोटी Braids क्यों बनाई जाती हैं? जानिए इसके पीछे की खास वजह और बालों की देखभाल से जुड़े फायदे।

आपके विभन्न प्रकार की हेयरस्टाइल देखी होंगी लेकिन शायद एक देश ऐसा है, जहां पर महिलाओं से लेकर पुरुष तक अलग ही तरह के हेयर लुक को पसंद करते हैं। अफ्रीकन हेयरस्टाइल उनमे से एक है। यहां महिलाओं से लेकर पुरुष तक बालों में बहुत सारी ब्रेड बनाते हैं। अक्सर मन में सवाल आता है कि आखिर ये लोग इस तरह की ब्रेड क्यों बनाते हैं? सोशल मीडिया में एक इंडियन महिला अफ्रीकन महिला से अफ्रीकन हेयर स्टाइल बनवाते हुए नजर आ रही है। साथ ही महिला ये भी कह रही है, कि अफ्रीकन हेयरस्टाइल बिल्कुल भी सरल नहीं होती है। आइए जानते हैं कि अफ्रीकन लोग आखिर क्यों इतनी कठिन हेयस्टाइल को रोजाना बनाते हैं?

सिर्फ खूबसूरती नहीं, बालों की देखभाल भी है वजह

अफ्रीकी ब्रेड हेयरस्टाइल को केवल फैशन से जोड़कर बिल्कुल न देखें। अफ्रीकी लोगों के बाल प्राकृतिक रूप से घुंघराले और टेक्सचर वाले होते हैं। अगर ऐसे बालों को रोजाना कॉम्ब किया जाए, तो बहुत मुश्किल होती है। ब्रेडिंग बालों को एक व्यवस्थित रूप में रखने और उलझने को कम करने में मदद करती है। अगर वहां के लोग ऐसा हेयरस्टाइल रखते हैं, तो वो बालों की केयर से संबंधित है।

लंबे समय तक बनी रहती है हेयरस्टाइल

अफ्रीकन महिलाओं से लेकर पुरुष तक छोटी-छोटी ब्रेड बनाते हैं। इसका फायदा यह भी है कि इन्हें बनवाने के बाद लंबे समय ये खराब हीं होती हैं और रोजाना बालों को स्टाइल करने का झंझट नहीं रहता है। यही वजह है कि कई अफ्रीकन लोग इसे सुविधाजनक हेयरस्टाइल के तौर पर भी पसंद करते हैं।

और पढ़ें: टीचर्स डे पर हल्की साड़ी के साथ पहनें 1GM के गोल्ड टॉप्स, लगेंगी एलिगेंट

अफ्रीकी कल्चर से भी जुड़ी है ब्रेडिंग

अफ्रीकन ब्रेड्स का संबंध केवल बालों की स्टाइलिंग से नहीं बल्कि अफ्रीका की संस्कृति से भी जुड़ा है। अफ्रीकन कम्यूनिटी में बालों को अलग-अलग तरह से सजाने की परंपरा सदियों पुरानी है। ब्रेड के पैटर्न और स्टाइल कई जगह समुदाय, पहचान, उम्र और सोशल सिचुएशन से भी जुड़े हैं।

और पढ़ें: टीचर्स डे पर मिलेगा क्लासी लुक, ट्राई करें 7 ट्रेंडी फॉर्मल साड़ी लुक

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Laddu Gopal Jhula Decor Idea: जनमाष्टमी पर लड्डू गोपाल का झूला लगेगा सबसे प्यारा, देखें घर पर सजाने के शानदार आइडिया
टीचर्स डे पर मिलेगा क्लासी लुक, ट्राई करें 7 ट्रेंडी फॉर्मल साड़ी लुक