Almond Oil Benefits: चेहरे पर ग्लो नहीं? डार्क सर्कल, झुर्रियों से परेशान? इस तेल की 2 बूंदें हैं काफी

Published : Sep 11, 2026, 02:20 PM IST

Almond oil for face: स्किन ड्राई हो गई है और चेहरे की चमक खो गई है? आंखों के नीचे काले घेरे और झुर्रियां परेशान कर रही हैं? तो बस रात में सोने से पहले इस तेल की 2 बूंदें लगाकर मसाज करके देखें!

PREV
16
क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

बदलते मौसम में स्किन ड्राई होने लगती है। इससे बचने के लिए चेहरे पर बादाम तेल (Almond Oil) से कुछ देर मसाज करना बहुत फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं कि चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

26
चेहरे को हमेशा हाइड्रेट रखता है

अगर आपकी स्किन बहुत रूखी, बेजान दिखती है और नमी कम हो रही है, तो उसे ज्यादा पोषण की जरूरत है। इसके लिए रोज कुछ देर तेल से चेहरे की मालिश करें। बादाम का तेल स्किन के लिए काफी हल्का (Lightweight) और फायदेमंद होता है। यह त्वचा को गहराई से पोषण देता है और चेहरे को हमेशा हाइड्रेटेड (नमीदार) रखता है।

36
इसमें होती है कम चिकनाई

ड्राई स्किन को ठीक करने के लिए बादाम का तेल सबसे अच्छा है। यह दूसरे तेलों के मुकाबले कम चिकना होता है। बादाम के तेल में विटामिन 'ई', फैटी एसिड (Fatty Acids) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) भरपूर मात्रा में होते हैं। ये स्किन को मुलायम, कोमल और चमकदार बनाए रखते हैं।

46
सेंसिटिव स्किन वाले भी कर सकते हैं इस्तेमाल

बादाम तेल का इस्तेमाल आंखों के नीचे के काले घेरों (Dark Circles) या सूजन को कम करने के लिए किया जा सकता है। यह तेल सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin) वालों के लिए भी बहुत अच्छा है। नहाने के बाद स्किन पर बादाम का तेल लगाने से त्वचा में प्राकृतिक नमी लॉक हो जाती है।

56
धूप से काली हुई त्वचा के लिए फायदेमंद

चेहरे की टैनिंग (धूप से त्वचा का काला पड़ना) कम करने के लिए रोज बादाम तेल से मालिश करें। इससे चेहरे के काले धब्बे कम होते हैं और चेहरे पर नैचुरल ग्लो आने लगता है। इसमें मौजूद विटामिन 'ई' फाइन लाइन्स (Fine lines) को हटाता है और चेहरे की झुर्रियों (Wrinkles) को कम करता है।

66
स्किन हमेशा करेगी ग्लो

बादाम में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपकी स्किन बहुत खुरदरी (Rough skin) है, तो रात में सोने से पहले बादाम तेल से मालिश करें। हथेली पर सिर्फ 2 बूंद बादाम का तेल लेकर पूरे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। इससे आपकी स्किन हमेशा खिली-खिली और चमकदार दिखेगी।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories