
Nita Ambani Mantra with finger: बिजनेस लेडी नीता अंबानी को कई बार आपने किसी मैच के दौरान या किसी बड़े इवेंट के दौरान कुछ मंत्र पढ़ते उंगलियों से जाप करते जरूर देखा होगा? उसके बाद अमूमन ऐसा होता है कि उनकी टीम में जीत जाती है या फिर उन्हें बहुत सक्सेस मिलती है। इतना ही नहीं कई बड़े सेलिब्रिटीज और बिजनेस टायकून इस मंत्र का जाप कर सक्सेस हासिल करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अंबानी-अडानी के उस सीक्रेट मंत्र के बारे में जिसे अगर 43 दिन लगातार आप कर लें, तो इससे आपके घर में भी धन वर्षा होगी।
अंबानी-अडानी का सीक्रेट मंत्र (Ambani-Adani's secret mantra)
इंस्टाग्राम पर _learnfrompodcast and living.viral नाम से बने पेज पर एक एस्ट्रोलॉजर का वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वह बता रही हैं कि अंबानी अडानी किस मंत्र की मदद से अपने ग्रहों को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया है कि अपनी सेंटर फिंगर पर थोड़ा सा इत्र लेकर इसे अच्छी तरह से रगड़े। इससे इत्र चार्ज होता है। अब इस उंगली को अपने गर्दन के दाई तरफ, फिर बाई तरफ और पीछे लगाते हुए ऊं लक्ष्मी नारायण नमो नमः मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को आप शुक्रवार के दिन से शुरू करें और लगातार 43 दिन तक करें। ऐसा करने से भगवान लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद आपको मिलता है और घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
ये भी पढे़ं- बच्चे को चिड़चिड़ा बना रहा बेडरूम, Kids के लिए जरूरी 10 Vastu Tips
ऊँ लक्ष्मी नारायण नमो नमः मंत्र के फायदे (Benefits of Om Lakshmi Narayan Namo Namah Mantra)
ऊँ लक्ष्मी नारायण नमो नमः मंत्र भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का संयुक्त मंत्र है। इस मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति को धन समृद्धि सुख शांति और उन्नति की प्राप्ति होती है। व्यापार कर रहे लोगों को मुनाफा होता है, नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलती है। परिवार में सुख शांति आती है, क्लेश दूर होता है। इतना ही नहीं यह मंत्र मानसिक शांति और अध्यात्मिक जागृति के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस मंत्र का जाप इत्र के साथ करने से तनाव, चिंता, नकारात्मकता दूर होती है।
और पढे़ं- रात में बच्चों के कपड़े बाहर सुखाना क्यों मना है, क्या कहता विज्ञान ? जानें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.