
Nita Ambani Saree Look: नवरात्रि से पहले अंबानी परिवार ने भारतीय संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और देवी शक्ति के सम्मान में एक खास शाम का आयोजन किया। मौका था 'स्वदेश इरोस' (Swadesh Eros) की पहली सालगिरह का, जिसे रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने शनिवार शाम होस्ट किया। इस खास आयोजन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। वहीं, नीता अंबानी के पारंपरिक लुक ने भी सबका ध्यान खींचा।
इस खास शाम के लिए नीता अंबानी ने मजेंटा-पिंक रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी चुनी। साड़ी पर सुनहरी जरी का बारीक काम और शानदार बॉर्डर था, जिसने उनके लुक को शाही अंदाज दिया। उन्होंने इसे हैवी ब्लाउज, आकर्षक जूलरी, खूबसूरत ईयररिंग्स और बिंदी के साथ स्टाइल किया। उनका पारंपरिक अंदाज त्योहारों के लिए एथनिक फैशन की शानदार मिसाल बना।
#WATCH | 'स्वदेश एरोस' की फ़ाउंडर नीता अंबानी ने 'स्वदेश' के एक साल पूरे होने के जश्न में कुशल कारीगरों को सम्मानित किया और नवरात्रि की पूर्व संध्या पर इस खास पल को देवी शक्ति को समर्पित किया।
नीता अंबानी के साथ डोलन कुंडू, विभा दास, डॉ. रोहिणी अरोड़ा, टी. भास्करन, रवींद्र बेहरा और संजय चितारा भी शामिल हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
इवेंट में मुकेश अंबानी भी क्लासिक अंदाज में नजर आए। उन्होंने ब्लैक बंदगला सूट पहना था, जिसके साथ पिंक पॉकेट स्क्वायर उनके लुक में खास रंग जोड़ रहा था। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार एक साथ दिखाई दिया। आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी इस जश्न का हिस्सा बने।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Reliance Industries Limited (RIL) Chairperson Mukesh Ambani and Founder-Chairperson of Reliance Foundation, Nita M. Ambani, along with Akash Ambani, Shloka Mehta, Anant Ambani, and Radhika Ambani, attend the first anniversary of Swadesh Eros. https://t.co/fUym1ke1vB
— ANI (@ANI) October 10, 2026
स्वदेश इरोस की पहली सालगिरह के मौके पर बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। मेहमानों में रणवीर सिंह, कृति सेनन, आमिर खान, रश्मिका मंदाना, अदिति राव हैदरी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ, शनाया कपूर, सारा अली खान, संजय दत्त, मनीष मल्होत्रा और गौरी खान शामिल रहे।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: एक्टर रणवीर सिंह 'स्वदेश इरोस' की पहली सालगिरह में शामिल हुए। https://t.co/gKNQ9b2vvc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
इस आयोजन में सितारों के पारंपरिक परिधानों ने भी खूब ध्यान खींचा। साड़ियों से लेकर कढ़ाईदार एथनिक कपड़ों तक, मेहमानों के लुक में भारतीय वस्त्र कला और पारंपरिक शिल्प की झलक देखने को मिली।
'देवी शक्ति' आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि के महत्व के साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शिल्प परंपराओं का उत्सव मनाना था। स्वदेश इरोस के एक साल पूरे होने पर उन कारीगरों के योगदान को सम्मान दिया गया, जो अपने हुनर और मेहनत से देश की पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस कार्यक्रम ने भारतीय हस्तशिल्प को पहचान दिलाने और पारंपरिक कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व को भी सामने रखा।
इस खास आयोजन में मेहमानों को भारत की चुनिंदा पारंपरिक कलाओं को करीब से देखने का अवसर मिला। यहां कालीघाट पेंटिंग, कलमकारी और आशावली बुनाई का लाइव प्रदर्शन किया गया। इन प्रस्तुतियों के जरिए कारीगरों ने दिखाया कि पारंपरिक शिल्प में कितनी बारीकी, धैर्य और रचनात्मकता की जरूरत होती है।
कार्यक्रम में लिमिटेड-एडिशन कलमकारी का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। इन कलात्मक प्रस्तुतियों ने भारत की सदियों पुरानी शिल्प परंपराओं की खूबसूरती को सामने रखा।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Founder-Chairperson of Reliance Foundation, Nita M. Ambani attends the first anniversary of Swadesh Eros. https://t.co/kyKovpJ0xK
— ANI (@ANI) October 10, 2026
स्वदेश इरोस की पहली सालगिरह का यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय कारीगरों, वस्त्र कला और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का अवसर भी रहा। 'देवी शक्ति' की थीम ने त्योहारों की भावना को पारंपरिक शिल्प के साथ जोड़ा। इस पहल के जरिए भारतीय कला और कारीगरी को नई पहचान दिलाने के प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.