Artificial Plants: 365 दिन न पानी देने की झंझट न देखभाल की, सालों बनी रहेगी घर में हरियाली

Published : May 20, 2026, 08:15 PM IST
artificial plants for home interior and decoration these plants evergreen for 365 day no care need

सार

Artificial Plants For Home Decoration: आर्टिफिशियल प्लांट्स को घरों में डेरोकेट करने का चलन काफी समय से ट्रेंड में हैं। इन्हें घर में डेकोरेट करने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इनकी ज्यादा देखभाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। बस थोड़ी सी साफ-सफाई से इनसे घर में सालों साल हरियाली बनी रहती है।  

Decorate Home Interior With Artificial Plants: मौसम, पानी और वक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए लोग आजकल घर के डेकोरेशन के लिए आर्टिफिशियल प्लांट्स का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। आप अपनी पसंद के प्लांट्स से घर को सजा सकते हैं। अपने ड्राइंग रूम के साइज को देखकर आप प्लांट्स से सजावट कर सकते हैं। सिम्पल पत्तियां या फिर कलरफुल फूलों के पौधे भी घर की सजावट यूज किए जा सकते हैं। मार्केट में कई तरह के आर्टिफिशियल प्लांट्स आसानी से और रीजनेबल रेट्स पर मिल रहे हैं। नीचे आपको कुछ आर्टिफिशियल प्लांट्स की वैरायटी की बारे में बता रहे हैं...

1. कलरफुल आर्टिफिशियल प्लांट्स

घर के डेकोरेशन के लिए आर्टिफिशियल प्लांट्स इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। ज्यादातर लोग अपने घर के इंटीरियर डेकोरेशन में इस तरह के प्लांट्स का यूज कर रहे हैं। आप घर में कलरफुल आर्टिफिशियल प्लांट्स से भी सजावट कर सकते हैं। पर्पल, पिंक, यलो, रेड कई कलर्स से प्लांट्स से घर की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है। इस तरह के प्लांट्स मार्केट में 250 से 300 रुपए में अवेलेबल हैं।

2. बड़ी पत्तियों वाले आर्टिफिशियल प्लांट्स

यदि आपके ड्राइंग रूम का साइज बड़ा है तो आपके लिए शानदार ऑप्शन्स है। आप यहां बड़ी पत्तियों वाले आर्टिफिशियल प्लांट्स से सजावट कर सकते हैं। इससे आपका रूम का इंटीरियर क्लासी दिखेगा और घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन पड़ेगा। ये प्लांट्स आपको 500 से 700 रुपए में मिल जाएंगे।

3. टेबल पर रखने वाले आर्टिफिशियल प्लांट्स

अगर आपको घर में ज्यादा बड़े आर्टिफिशियल प्लांट्स नहीं लगाने है तो आप छोटे आर्टिफिशियल प्लांट्स से भी सजावट कर सकते हैं। इन प्लांट्स को आप रूम के कॉर्नर में रखी टेबल पर भी सजा सकते हैं। मार्केट में कई वैरायटी के छोटे प्लांट्स बहुत ही रीजनेबल रेट्स पर मिल रहे हैं। इन्हें आप शॉप्स से 80 से 100 रुपए के बीच में खरीद सकते हैं।

4. आर्टिफिशियल बेलों से सजावट

आर्टिफिशियल प्लांट्स से घर में सजावट करने का एक और बेस्ट आइडिया है। आप आर्टिफिशियल बेलों से भी सजावट कर सकते हैं। फूलों से लेकर पत्तियों तक की आर्टिफिशियल बेले शॉप्स पर मिल रही है। इन्हें आप ड्राइंग रूम, किचन, बाथरूम, बालकनी या फिर बेडरूम में भी लगा सकते हैं। इससे हर जगह हरियाली बनी रहेगी। ये बेले आपको 200 से 250 रुपए में मिल जाएगी।

5. हैंगिंग आर्टिफिशियल प्लांट्स

हैंगिंग आर्टिफिशियल प्लांट्स सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। इन्हें आप घर के कोने में या फिर बालकनी में हरियाली के लिए लगा सकते हैं। हैंगिंग आर्टिफिशियल प्लांट्स की ढेरों वैरायटी अवेलेबल हैं। इनमें रंग-बिरंगे फूलों से लेकर छोटी-छोटी पत्तियों वाले प्लांट्स भी डेकोरेशन के लिए मिल रहे हैं। इस तरह के प्लांट्स 100 से 250 रुपए के अंदर मिल जाएंगे।

आर्टिफिशियल प्लांट्स की करें बस इतनी सी देखभाल

आर्टिफिशियल प्लांट्स को लंबे समय तक नया और चमकदार बनाए रखने के लिए इस पर लगी धूल को साफ करते रहे। इनको खिड़की या ऐसी जगह पर न रखें जहां सीधी और तेज धूप आती हो। लगातार धूप में रहने से इनका रंग फीका पड़ सकता है। वहीं, नाजुक फूलों की सफाई में हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें। ड्रायर को हमेशा कूल मोड पर रखें।

 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Safed Arabic Mehndi: 6 सफेद अरेबिक मेहंदी पेस्टल आउटफिट्स को देंगी ग्लैम टच
प्रचंड गर्मी में बर्फ सा एहसास! 5+साल की बेटी के लिए खरीदें कॉटन के को-ऑर्ड सेट