
Budget Home Decor Ideas: घर को खूबसूरत और पॉजिटिव बनाने के लिए हमेशा महंगे डेकोर आइटम्स की जरूरत नहीं होती। आजकल आर्टिफिशियल प्लांट्स एक ऐसा ट्रेंड बन चुके हैं, जो कम बजट में भी घर को फ्रेश और ग्रीन लुक दे सकते हैं। खास बात यह है कि इन्हें न पानी की जरूरत होती है और न ही ज्यादा देखभाल की। अगर आपका बजट कम है, तो ₹100 से भी कम में आप अपने घर को आसानी से सजाकर आकर्षक बना सकते हैं।
मनी प्लांट को पॉजिटिविटी और गुड लक का प्रतीक माना जाता है। आर्टिफिशियल मनी प्लांट छोटे पॉट में आसानी से ₹100 से कम में मिल जाता है। इसे आप टेबल, शेल्फ या ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं। यह बिना देखभाल के भी हमेशा हरा-भरा दिखता है और घर को फ्रेश फील देता है।
सक्युलेंट प्लांट्स इन दिनों बहुत ट्रेंड में हैं। इनके आर्टिफिशियल वर्जन भी बिल्कुल असली जैसे दिखते हैं और बहुत कम कीमत में मिल जाते हैं। इन्हें आप स्टडी टेबल, बेडसाइड या किचन काउंटर पर रख सकते हैं। ये छोटे-छोटे प्लांट्स आपके स्पेस को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देते हैं।
ये भी पढ़ें- Juice Straw Craft: जूस स्ट्रा का डेकोरेटिव यूज, घर के लिए बनाएं 5 होम डेकोर आइटम
अगर आप अपने घर में थोड़ा यूनिक डेकोर चाहते हैं, तो हैंगिंग आर्टिफिशियल प्लांट एक अच्छा विकल्प है। ये दीवार या बालकनी में लगाने के लिए परफेक्ट होते हैं। कम कीमत में मिलने वाले ये प्लांट्स आपके घर को ग्रीन और एस्थेटिक टच देते हैं, जिससे पूरा माहौल फ्रेश लगने लगता है।
फर्न प्लांट का डिजाइन काफी डेंस और भरा-भरा होता है, जो किसी भी खाली जगह को तुरंत भर देता है। इसका आर्टिफिशियल वर्जन भी काफी रियलिस्टिक लगता है और कम बजट में मिल जाता है। इसे आप लिविंग रूम या एंट्री एरिया में रखकर एक क्लासी और रिच लुक पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Electric Spin Mop: कम कीमत बिना मेहनत के घर में रोज लगेगा पोछा, इलेक्ट्रिक स्पिन मॉप से ऐसे करें सफाई
अगर आपको रंग-बिरंगे फूल पसंद हैं, तो छोटे आर्टिफिशियल फ्लावर पॉट्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये प्लांट्स न सिर्फ घर को ग्रीन बनाते हैं, बल्कि उसमें कलरफुल वाइब भी जोड़ते हैं। इन्हें आप डाइनिंग टेबल, विंडो या कॉर्नर में रखकर स्पेस को ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.