Diwali 2024: दीपावली पर अयोध्या ट्रिप, एक दिन में कैसे घूमें रामनगरी? जानें यहां

Ayodhya Trip for Diwali: दिवाली पर अयोध्या की यात्रा करके रामनगरी की भव्यता और रोशनी का अनुभव करें। हम आपको एक दिन में अयोध्या घूमने का पूरा प्लान बताएंगे, जिसमें श्रीराम मंदिर, राम की पैड़ी, हनुमान गढ़ी और अन्य प्रमुख स्थलों को शामिल किया गया है। 

 

Anshika Tiwari | Published : Oct 21, 2024 1:22 PM IST

ट्रेवल डेस्क। दीपावली (Diwali 2024) की तैयारियां जोरों पर है। घर की साफ-सफाई से लेकर खरीददारी का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच अगर आप दिवाली की छुट्टियां घर पर नहीं बिताना चाहते हैं तो इस बार क्यों न अयोध्या की ट्रिप प्लान की जाए। कहते हैं दिवाली इसलिए मनाई जाती है क्योंकि दीपोत्सव के दिन राम जी वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। ऐसे में रामनगरी की दिवाली देखने से ज्यादा सौभाग्य की बात क्या हो सकती है। अगर ट्रिप प्लान के लिए ज्यादा समय नहीं है तो आप केवल एक दिन में अयोध्या घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दिवाली के दिन कैसे अयोध्या घूमें।

Latest Videos

अयोध्या कैसे पहुंचे? (How to reach Ayodhya) 

अयोध्या बस-ट्रेन और फ्लाइट तीनों से पहुंचा सकता है। आप लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे अयोध्या की फ्लाइट बुक कर सकते हैं। यहां से ट्रेन और बस भी मिल जाएगी। जो 5-6 घंटे में अयोध्या पहुंचा देगी। बस स्टेशन से सीधे राम मंदिर के लिए जाएं। यहां जाने के लिए कैब मत करें। कई जगहें ऐसी हैं जहां पर कैब नहीं जाती हैं, तो लोकल ट्रांसपोर्ट ज्यादा बेस्ट रहेगा। श्रीराम के दर्शन के लिए आपको लंबी लाइन में लगना पड़ेगा। तभी कही जाकर दर्शन होंगे।

राम की पैड़ी घूमें (Ram Ki Paidi) 

श्री राम मंदिर घूमने के बाद राम की पैड़ी जाएं। यहां पर दिवाली के अवसर पर हर साल लाखों दीयों जलाएं जाते हैं। अगर आप राम की पैड़ी की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो 30 अक्टूबर यानी दिवाली से एक दिन पहले यहां आए। जब घाटों पर दीयों की रोशनी खूबसूरती का अद्भुत नमूना पेश करती है।

हनुमान गढ़ी के दर्शन (Hanuman Garhi, Ayodhya) 

अयोध्या आये और हनुमान गढ़ी के दर्शन नहीं किये तो यात्रा अधूरी मानी जाएगी। यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है और भगवान हनुमान को समर्पित है। यहां से आप अयोध्या का शानदार नजारा देख सकते हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि भगवान हनुमान अयोध्या की रक्षा के लिए यहां निवास करते थे। इस मंदिर में भगवान हनुमान की एक मूर्ति है, जिसमें वे अपनी माँ अंजनी की गोद में बैठे हैं। दिवाली के समय यह स्थान विशेष रूप से भक्तों से भरा रहता है।

घूमें गुलाब बाड़ी (Places Visit in Ayodhya) 

अयोद्या स्थित गुलाब बाड़ी खूबसूरत लाल गुलाबों का बगीचा है। अगर आप फोटो खींचने की शौकीन हैं तो यहां आ सकते हैं। इस बगीचे में अवध नवाब जा-उद-दौला की कब्र है। कहा जाता है बगीचे में एक कुआं स्थित है जो सीधे लखनऊ तक जाता है। यहीं छिपकर नवाब के उत्तराधिकारी अपनी जान बचाते थे।

नागेश्वर नाथ मंदिर-दशरथ महल की यात्रा (Nageshwar Nath Temple & Dashrath Mahal) 

राम की पैड़ी जा रहे हैं तो नागश्वेर मंदिर जाना न भूलें। ये घाट से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थति है। ये मंदिर महादेव को समर्पित हैं। जिसकी स्थापना भगवान राम के बेटे कुश ने की थी। बताया तो ये भी जाता है,मंदिर का निर्माण एक नाग कन्या के लिए किया गया था,जो सरयू नदी में स्नान करते समय कुश से प्रेम कर बैठी थी। हनुमान गढ़ी से थोड़ी दूरी पर दशरथ महल स्थित है। जहां राजा दशरथ निवास करते थे। यह वही जगह हैं जहां भगवान राम ने अपना बचपन व्यतीत किया है। मंदिर के भगवान राम,लक्ष्मण और सीता जी का मंदिर है। अगर आप धर्म और इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां जरूर इसके। इसके साथ बाद आप अयोध्या के स्ट्रीट फूड के साथ अपनी यात्रा खत्म करें।

ये भी पढ़ें- Udaipur Travel: वीकेंड में 'लेक सिटी', कैसे-कहां प्लान करें ट्रिप, यहां जानें

Share this article
click me!

Latest Videos

एक ही घर से निकले इतने जनाजे गिनते हुए थक गए लोग , PM ने भेजी संवेदना, CM ने खोल दी तिजोरी
पीएम मोदी ने बताए आरोग्य से जुड़ी भारत की रणनीति के 5 स्तंभ । PM Modi Varanasi Visit
छलनी से चांद का दीदार और जमकर मस्ती, बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाया करवाचौथ । Karwa Chauth 2024
'दिल्ली का हाल मुंबई के अंडरवर्ल्ड जैसा' दिल्ली CM आतिशी ने बढ़ती घटनाओं पर उठाए कई सवाल
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर क्यों भड़क गए पप्पू यादव #Shorts