Year Ender 2024: टॉप सर्च में रहा ये छोटा सा देश, यहां जानें पूरा ट्रैवल गाइड

सार

Places to visit in Azerbaijan: अज़रबैजान की खूबसूरती को एक्सप्लोर करें! बाकू, शेकी, गोयगोल लेक जैसे आकर्षक स्थलों की जानकारी पाएँ। बजट-फ्रेंडली टूर के लिए बेहतरीन गाइड। अभी पढ़ें। 

ट्रैवल डेस्क। 2024 खत्म होने में 15 दिनों से कम का समय बाकी है। कोई न्यू ईयर ट्रिप प्लान कर रहा है तो कोई कोई अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। ये साल कई मायनों में खास रहा। जहां दुनिया में ऐसे बहुत घटनाक्रम हुए जिसने सभी को हैरान किया लेकिन सबसे ज्यादा खास टूरिज्म सेक्टर रहा। जहां कोविड के बाद हाइक देखने को मिला और भारत समेत पूरी दुनिया के लोगों ने ट्रैवल को महात्व दिया। बीते दिनों गूगल ने भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किये जगहों के लिस्ट जारी की थी। जहां अजरबैजान भारतीयों का फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन रह। ये जगह खूबसूरत होने के बहुत अफॉर्डेबल है। अगर 70-80 हजार में इंटरनेशनल ट्रिप करना चाहते हैं तो अजरबैजान जा सकते हैं। ऐसे में आपको अजरबैजान में घूमने के पॉपुलर प्लेस बताएंगे।

बाकू

बाकू, अजरबैजान की राजधानी है। ये कास्पियन सागर के किनारे बसा एक खूबसूरत शहर है। यहां पर इछरी शेहर कला से बनी दीवारों और ऊंची-ऊंची इमारतों को देख सकते हैं। यहां पर फ्लेम टावर्स सबसे फेमस है। जो आग की बनावट पर तैयार किया गया है। इस शहर में 900 से ज्यादा बिल्डिंग है। इसके अलावा यहां लोकल बाजार ट्रिप खास बनाएंगे।

Latest Videos

अस्तारा

अस्तारा शहर ईरान की सीमा के पास स्थित है। जिसे अजरबैजान का सबसे खूबसूरत शहर कहा जाता है। ये चारों तरफ से हरे-भरे जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां पर लोकल स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा घूमने के लिए यहां पर एक म्यूजियम है। जहां पर 2,000 साल पुराने सिक्के, मूर्तियां और अन्य ऐतिहासिक वस्तुएं संरक्षित हैं। जो इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं।

शेकी

अजरबैजान स्थित शेकी 60 हजार साल पुराना शहर है। यह जगह सिल्क, टेक्सटाइल और कढ़ाई के लिए फेमस है यहां प्राचीन मस्जिदें, किले और 18वीं सदी के शेकी खानों द्वारा बनाए गए महल हैं, जो इस छोटे शहर की खूबसूरती को और भी खास बनाते हैं।

कुबा

अजरबैजान के इतिहास को जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो कुबा जा सकते हैं। पहाड़ी पर स्थित ये प्राचीन शहर संस्कृति जानने के लिए बेस्ट है। ये कुडैलचाय नदी किनारे स्थित है। अगर भीड़ से दूर शांत जगह पर टाइम बिताना है तो यहां आ सकते हैं।

गोयाजन पर्वत

गोयाजन पर्वतसमुद्र तल से 857.9 मीटर की ऊंचाई पर है और इसके चारों तरफ सुंदर मैदान और खेत हैं। यहां ट्रेकिंग करना अजरबैजान में करने वाली सबसे मजेदार एक्टिविटीज में से एक है।

मड वोल्केनो

अजरबैजान खूबसूरती का खजाना है। यहां स्थित मिट्टी का ज्वालामुखी ओनखा प्राकृतिक अजूबा है। ये रेगिस्तानी इलाके में स्थित है। हालांकि यहां तक पहुंचना हर किसी के बस नहीं है। इस जगह आने के लिए आपको लोकल गाइड और प्रशासन की मदद लेनी पड़ेगी।

लेक गोयगोल

कॉकस पहाड़ों के बीचोबीच स्थित लेक गोयगोल नेचर की अनूठी देन है। इसे अजरबैजान की सबसे खूबसरत जगह मानी जाती है। ये जगह चारों तरफ जंगलों से घिरी झील है। जिसका निर्माण 12वीं सदी में आये भीषण भूकंप के कारण हुई थी। हाल में ये पर्यटकों के लिए खोली गई है।

ये भी पढ़ें- Year Ender: 2024 का ट्रैवल ट्रेंड, जानें कौन सी जगहें रहीं ज्यादा डिमांड में

Share this article
click me!

Latest Videos

पहलगाम हमले पर भारत सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राजनाथ, शाह, खड़गे और राहुल मौजूद
“बीच में गड़बड़ कर दिया…” PM Modi की सभा में फिर बोले Nitish Kumar, बज गई खूब तालियां