
छोटे बच्चों को लगातार संभालना माता-पिता के लिए थकान भरा काम हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर पेंरेट वॉकर खरीदना पसंद करता हैं, जिसमें न केवल बच्चों को बैठाला जा सकता है, बल्कि वह पंजे के बल खड़े होने भी सीखते हैं। आजकल तो बाजार में, म्यूजिक, लाइट्स और टॉयज वाले प्रोडक्ट भी मौजूद हैं। अगर आपका बच्चा भी 6 -15 महीने के बीच है तो यह आर्टिकल आपके लिए है, जहां हम लेकर आए हैं 1000- 1500 रु. के अंदर मिलने वाली बेस्ट वॉकर डील्स, जो न केवल घर के लिए बल्कि गिफ्टिंग के लिए भी स्टेबल और बजट फ्रेंडली च्वाइस है।
6-18 महीनों के बच्चे के लिए बहुत पॉपुलर और फीचर पैक वॉकर है। इसमें बेस पूरी तरह से राउंड दिया गया है, जिसे बच्चा घूमते या दीवारों से टकराने के बाद गिरेगा नहीं। वहीं, घूमने के लिए 360 डिग्री पर 6 मल्टी डायरेक्शनल पहिए दिए गए हैं। इतना ही नहीं इस प्रोडक्ट में 7 लेवल हाइट एडस्टमेंट, फोल्डेबल डिजाइन और 2 इन न रिमूवेबल ट्रे जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। आप इसे 78% डिस्काउंट संग ₹998 में खरीद सकते हैं।
EVOHINE कंपनी का ये वॉकर 6-12 महीनों के बच्चों के लिए है। इसमें एडजस्टेबल फ्रेम दिया गया है, जिसे बच्चे की हाइट के हिसाब से छोटा-बड़ा किया जा सकता है। साथ में यह पूरी तरह से फोल्डेबल है, जिसे आप कहीं भी आसानी से मोड़कर रख सकती हैं। हालांकि इसमें बैठने की सुविधा नहीं मिलती है। अगर बच्चा धीरे-धीरे चलना सीख रहा है तो इसे चुन सकते हैं। अमेजन पर ये 1,999 रुपए की बजाय 72% डिस्काउंट संग ₹565 में उपलब्ध है।
ये भी पढे़ं- Patharchatta Benefits: सिर्फ 1 पत्ती से उगाएं पत्थरचट्टा और घर बैठे करें कमाई !
अमेजन पर गोयल बेबी एक्टिविटी का पुश वॉकर है जो बच्चों को सहारा देकर खड़े होने में मदद करता है। इसे खासकर 6-18 महीनों के बच्चों के लिए बनाया गया है। इस प्रोडक्ट का बेस हिस्सा काफी ज्यादा चौड़ा है, ताकि तेजी से चलाने पर यह पलटे नहीं। इसमें स्लाइडिंग बीड्स, ओपनिंग डोर्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। आप इसे अमेजन से 67% डिस्काउंट संग ₹998 में खरीद सकते हैं, जबकि रियल प्राइस 2,999 है।
ये भी पढे़ं- गोलू मोलू गालों को दें परफेक्ट कट्स, 6 पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ
बच्चा अगर बैठना सीख गया है तो आप 6-9 महीने बेबी के लिए वॉकर चुन सकते हैं। इसके अलावा, पुश वॉकर 9-12 महीने के लिए ,जब वह चीजों को पकड़कर खड़ा होने लगे।
बच्चों के लिए पुश वॉकर सबसे अच्छे माने जाते हैं। इसमें बच्चे पीछे खड़े होकर आगे की तरफ बढ़ते हैं। इससे पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती हैं और गिरने का खतरा भी कम होता है।
साधारण वॉकर 500-1200 तक, मल्टी फंक्शनल पुश वॉकर 1200 से 3000 रु. तक और प्रीमियम-ब्रांडेड वॉकर 6000 रु. तक खरीदे जा सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.