
Monsoon Gardening Tips: मानसून का मौसम सिर्फ हरियाली ही नहीं लाता, बल्कि यह किचन गार्डनिंग के लिए भी एक बेहतरीन समय है। इस सीजन में नमी और ठंडक के कारण कई सब्जियां तेजी से उगती हैं। आप घर की बालकनी में मौजूद गमलों या ग्रो बैग्स में भी सब्जियों को उगा सकते हैं।
1. शिमला मिर्च (Capsicum)
आप अपने किचन गार्डन में शिमला मिर्च उगा सकते हैं। यह सब्जी हल्की ठंडा और नम जलवायु में बढ़ती है। इसे उगाने के लिए 10-12 इंच के गमले की जरूर होती है। खाद से भरपूर मिट्टी का यूज करें। इसे ऐसे धूप वाले स्थान पर रोपें जहां 4-5 घंटे सीधी धूप मिले।
2.बैंगन (Brinjal)
मानसून में तेजी से उगने वाली सब्जी में एक नाम बैंगन का भी है। 12-15 इंच के गमले में यह उगता है। मिट्टी अच्छी तरह ड्रेनेज वाली होनी चाहिए। इस महीने में अगर आप इसे लगाती है तो जुलाई तक इसमें से सब्जी निकलनी शुरू हो जाती है।
3.टमाटर (Tomato)
टमाटर मानसून में सबसे ज्यादा महंगे हो जाते हैं। ऐसे में घर पर टमाटर का प्लांट लगा सके हैं। मानसून के मौसम में नमी के कारण तेजी से फलता है। गहरे गमले और धूप वाली जगह की ज़रूरत होती है।
4.पालक (Spinach)
पालक भी मानसून में खूब तेजी से बढ़ता है। हफ्तेभर में अंकुर निकल आते हैं। नियमित पानी और छांव में अच्छा बढ़ता है
5.भिंडी (Okra)
मानसून में भिंडी सबसे ज्यादा होता है। इसे घर पर आसानी से उगा सकते हैं। 12 इंच या उससे बड़े गमले में उगाएं। सीधे बीज से उगाएं और धूप में रखें।
6. तुरई
मानसून के मौसम में तुरई भी बहुत ही फलता है। हालांकि यह बेल वाला पौधा होता है इसलिए इसे सहारे की जरूरत होती है। बड़े गमले में आप तुरई भी लगा सकती हैं। 2 महीने में यह सब्जी देने लगता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.