
लाइफस्टाइल डेस्क : दिन भर की थकान के बाद सोना हमारे शरीर को आराम देता है और अगले दिन के लिए हमारी एनर्जी को चार्ज करता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और वर्क लोड के चलते लोगों को नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में नींद के महत्व को समझाने के लिए हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है, जो इस बार 17 मार्च को है। ऐसे में बेंगलुरु की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को नींद का तोहफा दिया है।
वर्ल्ड स्लीप डे पर कर्मचारियों को मिला नींद का तोहफा
बेंगलुरु की वेकफिट सॉल्यूशंस कंपनी ने वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा वेकफिट के साथ नींद के बेहतरीन उपहार का अनुभव करें। दरअसल, वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर वेकफिट कंपनी ने कर्मचारियों को 17 मार्च 2023 को 1 दिन का आराम दिया है। इसके साथ कर्मचारियों को सैटरडे संडे की भी छुट्टी मिल गई। यानी कि एक दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी उनके लिए एक 3 दिन का वीकेंड हो गया है।
कंपनी ने दिया वैकल्पिक अवकाश
बेंगलुरु की कंपनी ने वर्ल्ड स्लीप डे पर अपने कर्मचारियों को वैकल्पिक छुट्टी दिए जाने पर कहा कि हम यह घोषणा करते हुए काफी एक्साइटेड हैं कि वह शुक्रवार 17 मार्च को अपने सभी कर्मचारियों को वैकल्पिक अवकाश देकर अंतरराष्ट्रीय नींद दिवस मना रहा है। नींद के प्रति उत्साही के रूप में, हम स्लीप डे को एक त्योहार के रूप में मनाते हैं। खासकर जब यह शुक्रवार को पड़ता है। एचआर पोर्टल के माध्यम से किसी अन्य दिन की तरह छुट्टी का लाभ उठा सकते हैं। इस मेल में कहा गया कि हमारे ग्रेट इंडियन स्लीप स्कोरकार्ड के छठवें सीजन से पता चलता है कि 2022 के बाद से काम के घंटों के दौरान नींद महसूस करने वाले लोगों में 21% की बढ़ोत्तरी हुई है और थके हुए जागने वाले लोगों में 11% की वृद्धि हुई है। इस नींद की कमी को देखते हुए ही स्लीप डे मनाने का इससे बेहतर तरीका कुछ और नहीं हो सकता है, इसलिए उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों को नींद का उपहार दिया है।
और पढ़ें- World sleep day 2023: सामान्य ना समझे नींद ना आने की समस्या, हो सकती है ये गंभीर बीमारियां
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.