Bathroom Shower Designs: गर्मी में नहाने का मजा होगा दोगुना, चुनें 6 बेहतरीन शावर डिजाइन

Published : Mar 22, 2026, 11:08 AM IST

Modern shower design ideas: मॉडर्न बाथरूम के लिए रेन शॉवर, हैंडहेल्ड, वॉल माउंटेड, सीलिंग माउंटेड, ड्यूल और जेट शॉवर जैसे 6 बेहतरीन डिजाइंस जानें। ये स्टाइलिश शॉवर आपके बाथरूम को लग्ज़री लुक देने के साथ आरामदायक एक्सपीरियंस भी देते हैं।

PREV
15
बाथरूम के लिए चुनें रेन शावर डिजाइन

बाथरूम के लिए गर्मियों में आप एक से बढ़कर एक शावर डिजाइन चुन सकते हैं। रेन शॉवर आजकल सबसे पॉपुलर डिजाइनों में से एक है। ऐसे शावर से बारिश जैसा फील आता है। ऐसे शावर से पानी सिर में गिरता है गर्मियों में खूब रिलेक्स फील होता है। आपको मॉर्डन बाथरूम के साथ स्पा जैसा माहौल चाहिए, तो रेन शावर डिजाइन चुन सकते हैं।

25
हैंडहेल्ड शॉवर डिजाइन

छोटे बाथरूम के लिए यह प्रैक्टिकल और कंफर्टेबल ऑप्शन चुनना है, तो आप हैंडहेल्ड शॉवर डिजाइन चुन सकते हैं। इस शावर में पाइप होता है, जिसे आसानी से मूव भी किया जा सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और पेट्स के लिए ये शावर काफी आरामदायक बाथ ऑप्शन होता है।

35
वॉल माउंटेड शॉवर

वॉल माउंटेड शॉवर दीवार पर फिक्स होता है और कम स्पेस के लिए परफेर्ट ऑप्शन है। बाथरूम सिंपल है और उसे क्लासिक और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन से सजाना चाहते हैं, तो आप वॉल माउंटेड शॉवर चुन सकते हैं।

और पढ़ें: Single Bed Storage & Wooden Palang Design: छोटे घर में बड़ा कमाल! 10-12 हजार में खरीदें, स्टोरेज संग सिंगल बेड डिजाइन

45
ड्यूल शॉवर सिस्टम

ड्यूल शॉवर सिस्टम में दो तरह के शॉवर रेन शॉवर और दूसरा हैंडहेल्ड शावर का यूज किया जाता है। मल्टी-फंक्शनल डिजाइन की मदद से जरूरत के हिसाब से यूज किया जा सकता है। फैमिली बाथरूम के लिए ड्यूल शॉवर सिस्टम  कंफर्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

और पढ़ें: Bathroom Cabinet Mirrors: छोटा बाथरूम लगेगा 2X बड़ा, लगाएं कैबिनेट मिरर के ये 9+ डिजाइंस

55
जेट शॉवर सिस्टम

जेट शॉवर सिस्टम में छोटे-छोटे नोजल्स की मदद से पानी का प्रेशर निकलता है। ऐसे शावर अलग-अलग एंगल से पानी फेंकते हैं जिससे शरीर को काफी रिलेक्स फील होता है। 

सीलिंग माउंटेड शॉवर

अगर आपके पास बाथरूम में स्पेस नहीं है, तो आप सीलिंग माउंटेड शॉवर का यूज कर सकती हैं। ऐसे शावर छत में इंस्टॉल होते हैं और यह पूरी तरह से रेन शॉवर जैसा फील देते हैं। छोटे बाथरूम के लिए इन्हें चुना जा सकता है। 

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories