Wooden Door Maintenance Tips: बाथरूम का लकड़ी वाला दरवाजा जल्दी गल रहा है? अपनाएं ये आसान उपाय

Published : May 22, 2026, 08:15 AM IST
Wooden Door Maintenance Tips

सार

Bathroom Door Waterproof Tips: बाथरूम में लगातार नमी और पानी क वजह से लकड़ी के दरवाजे जल्दी खराब होने लगते हैं। ऐसे में वाटरप्रूफ पॉलिश, सही वेंटिलेशन, नियमित सफाई और पानी से बचाव जैसे आसान उपाय अपनाकर दरवाजे को लंबे समय तक मजबूत और नया जैसा रखा जा सकता है।

Bathroom Door Fungus Solution: बाथरूम में लगातार नमी और पानी की वजह से लकड़ी के दरवाजे जल्दी खराब होने लगते हैं। समय के साथ इनमें सीलन, फंगस और गलने की समस्या दिखाई देने लगती है, जिससे दरवाजे की मजबूती और खूबसूरती दोनों प्रभावित होती हैं। अगर शुरुआत से ही सही देखभाल की जाए, तो लकड़ी के दरवाजे को लंबे समय तक सुरक्षित और नया जैसा रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स।

वाटरप्रूफ पॉलिश या वार्निश जरूर करें

लकड़ी के दरवाजे पर वाटरप्रूफ पॉलिश या वार्निश लगाने से उस पर पानी का असर कम पड़ता है। यह एक सुरक्षा परत की तरह काम करती है, जो नमी को लकड़ी के अंदर जाने से रोकती है। हर कुछ महीनों में दोबारा पॉलिश करवाने से दरवाजा लंबे समय तक मजबूत और चमकदार बना रह सकता है।

बाथरूम में रखें सही वेंटिलेशन

अगर बाथरूम में हवा का सही निकास नहीं होगा, तो नमी लंबे समय तक बनी रहती है। यही नमी धीरे-धीरे लकड़ी को कमजोर करने लगती है। इसलिए बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन या खिड़की जरूर होनी चाहिए, ताकि हवा का फ्लो बना रहे और दरवाजा जल्दी सूख सके।

ये भी पढ़ें- Small Drawing Room Ideas: छोटा रूम दिखेगा लग्जरी क्लास वाला, 5 तरीकों से करें सेट

पानी को दरवाजे पर जमा न होने दें

अक्सर नहाने के बाद पानी की बूंदें दरवाजे पर लंबे समय तक लगी रहती हैं, जिससे लकड़ी फूलने और गलने लगती है। कोशिश करें कि दरवाजे पर पानी ज्यादा न पड़े। जरूरत पड़े तो इस्तेमाल के बाद सूखे कपड़े से दरवाजे को पोंछ दें। इससे नमी कम होगी और दरवाजा सुरक्षित रहेगा।

समय-समय पर करें फंगस की सफाई

बाथरूम की नमी की वजह से दरवाजे पर फंगस या काले दाग बनने लगते हैं। इन्हें नजरअंदाज करने से लकड़ी जल्दी खराब हो सकती है। हल्के साबुन या सिरके वाले पानी से दरवाजे की नियमित सफाई करें। इससे दरवाजा साफ रहेगा और फंगस फैलने की संभावना भी कम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Strong Hair Tips: दही के साथ मिलाएं ये 5 नेचुरल चीजें, बालों में आएगी जबरदस्त शाइन

दरवाजे के निचले हिस्से का रखें खास ध्यान

लकड़ी के दरवाजे का निचला हिस्सा सबसे ज्यादा पानी के संपर्क में आता है, इसलिए वहीं से गलने की शुरुआत होती है। कोशिश करें कि नीचे रबर स्ट्रिप या मेटल शीट लगवा लें। इससे पानी सीधे लकड़ी को नुकसान नहीं पहुंचाएगा और दरवाजे की लाइफ बढ़ सकती है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Scarf Hairstyles: गजरा का गुजरा जमाना, मॉडर्न लुक के लिए बनाएं स्कार्फ हेयरस्टाइल
Thermocol Craft Idea: बेकार थर्माकोल को दें स्टाइलिश और मॉडर्न लुक