कई लोग घर की दीवारों पर शेल्फ लगाना चाहते हैं, लेकिन ड्रिल मशीन और दीवार में छेद करने से बचते हैं। खासकर रेंट पर रहने वालों के लिए यह बड़ी परेशानी होती है। ऐसे में अब मार्केट में कई ऐसे नो-ड्रिल शेल्फ आ गए हैं, जिन्हें बिना कील और बिना दीवार खराब किए आसानी से लगाया जा सकता है। ये शेल्फ न सिर्फ घर को स्टाइलिश बनाते हैं, बल्कि छोटी-छोटी चीजों को ऑर्गनाइज रखने में भी मदद करते हैं।