
Beautiful Round Bindis: एथनिक लुक में चार चांद लगाने के लिए बिंदी बेहद अहम रोल अदा करती है। आप माथे पर एक नहीं बल्कि कई डिजाइन की बिंदी सजा सकती हैं। वैसे तो बिंदी के डिफरेंट शेप होते हैं लेकिन गोल बिंदी अलग ही सुंदरता दिखती है। आईए जानते हैं साड़ी सूट या लहंगे के साथ गोल बिंदी के कितने डिजाइन लगाए जा सकते हैं।
शादीशुदा महिलाएं लाल रंग की बिंदी लगाकर अपने सुहाग की निशानी को खूबसूरती से दिखती हैं। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो आप ब्लैक कलर की बिंदी लगा सकती हैं। एथनिक लुक के साथ ब्लैक कलर खूब जंचता है। आप अपनी फेस के साइज के हिसाब से बड़ी या छोटी बिंदी पसंद कर सकती हैं।
9 mm से 12 mm बिंदी के साइज बड़े होते हैं। अगर आपका फेस थोड़ा छोटा है तो आप बड़ी बिंदी के साइज चुन सकती हैं। आपको ऑनलाइन या दुकान में छोटे से बड़े साइज विभिन्न रंगों में आसानी से मिल जाएंगे। बड़ी बिंदी के साथ चेहरे का मेकअप हल्का रखें। आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
हाफ सर्कल डिजाइन या मून डिजाइन की बिंदी महाराष्ट्रियन महिलाएं खूब लगाती हैं। आप भी ऐसी बिंदी खास मौकों पर लगाकर सज सकती हैं। आपको ऐसी बिंदी में सफेद नग डिजाइन पसंद करना चाहिए।
आप राउंड बिंदी में एक नहीं बल्कि दो रंग चुन सकती हैं। लाल के साथ पीला या फिर काला रंग खूबसूरत लगता है। आप चाहे तो लाल बिंदी के सेंटर में सफेद नग डिजाइन भी चुन सकती हैं। ऐसी बिंदी सूट या साड़ी में खूब जचेंगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.